Ashu Reddy: ‘जूनियर सामंथा’ पर दर्ज हुई FIR, शादी का झांसा देकर की 9.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, ‘बिग बॉस तेलुगु’ से मिली थी सफलता
Ashu Reddy Fraud Case: हाल ही में हैदराबाद के सेंट्रल क्राइम स्टेशन (सीएसएस) ने बिग बॉस तेलुगु फेम अभिनेत्री आशु रेड्डी और उनके परिवार के खिलाफ लंदन स्थित एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी का झांसा देकर 9.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला!
मुश्किल में फंसीं आशु रेड्डी
टॉलीवुड एक्ट्रेस आशु रेड्डी मुश्किल में फंस गई हैं. उनपर 9.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. जानकारी के अनुसार उन्होंने शादी का वादा करके आर्थिक शोषण किया है.
दर्ज हुई FIR
आशु रेड्डी के खिलाफ हैदराबाद सेंट्रल क्राइम स्टेशन (सीसीएस) ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है.
कौन हैं आशु रेड्डी?
आशु रेड्डी तेलुगु सिनेमा में काम करने वाली एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म 15 सितंबर 1995 को अमेरिका के डलास, टेक्सास में हुआ था. बाद में उन्होंने भारत आकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया.
करियर
आशु रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया से की थी. वो शुरुआत में डबस्मैश और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर लिप-सिंक वीडियो बनाती थीं, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली. सोशल मीडिया से उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोग उन्हें ‘जूनियर सामंथा’ भी कहने लगे, क्योंकि उनका लुक एक्ट्रेस समांथा से काफी मिलता-जुलता है.
फिल्मों में एंट्री
2018 में तेलुगु फिल्म ‘चल मोहन रंगा’ से आशु ने एक्टिंग में डेब्यू किया. इसके बाद वो 2019 में ‘बिग बॉस तेलगु सीजन 3’ में नजर आईं थीं, जिसने उन्हें घर-घर पहचान दी. इसके बाद वो ‘बिग बॉस नॉन स्टॉप’ में भी दिखाई दीं.
टीवी होस्ट के रूप में किया काम
आशु रेड्डी टीवी होस्ट भी रह चुकी हैं. इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वे सोशल मीडिया पर फैशन और ब्यूटी कंटेंट के लिए भी जानी जाती हैं. आज वो तेलुगु एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं।