पानी में भी खराब नहीं होते हैं ये 6 स्मार्टफोन्स, कीमत 20 हजार से भी कम, फीचर्स में काफी दमदार
Best smartphones with waterproof capacity: आज के समय में लोग फीचर्स और परफॉर्मेंस में बेहतरीन होने के साथ ही ऐसा स्मार्टफोन देखते हैं, जोकि वॉटरप्रूफ भी हो. पिछले कुछ समय से वाटरप्रूफ स्मार्टफोन्स का काफी क्रेज देखा जा रहा है. कई बार हमें ऐसी स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है, जिसमें स्मार्टफोन का वाटरप्रूफ होना जरूरी होता है.
कई बार फोन गलती से पानी में भी गिर जाता है ऐसे में अगर वह वाटरप्रूफ नहीं है तो खराब हो जाएगा और अगर आपका स्मार्टफोन वाटरप्रूफ है तो ऐसे में उसे कोई खास नुकसान नहीं पहुंचेगा. चलिए जानते हैं कुछ अच्छे और सस्ते वाटरप्रूफ फोन्स के बारे में.
vivo T5x
vivo T5x फीचर्स और परफॉर्मेंस में अच्छा होने के साथ ही साथ वाटरप्रूफ भी है. इस फोन में आपको ऐसे सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं, जो वास्तव में पानी में गिरने के बाद भी इस स्मार्टफोन का किसी तरह का नुकसान नहीं होने देते हैं.
Moto G67 Power
अगर आप कोई ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, जो पानी में गिरने के बाद भी खराब न हो तो ऐसे में Moto G67 Power को ले सकते हैं. यह स्मार्टफोन धूल-मिट्टी और थोड़ी बारिश को आसानी से हैंडल कर सकता है.
OPPO K13 5G
OPPO K13 5G में आपको एक बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ ही साथ ऐसे कई फीचर्स मिलते हैं, जो पानी में भी स्मार्टफोन को काफी सुरक्षित रखते है. जिससे यह पानी में गिरने के बाद भी खराब नहीं होता है.
Motorola Edge 60 Fusion
Motorola Edge 60 Fusion एक बेहतरीन स्मार्टफोन है, जो न केवल फीचर्स और परफॉर्मेंस में बल्कि, डस्ट और वाटर रजिस्टेंट भी माना जाता है. यह स्मार्टफोन पानी में भी जल्दी से खराब नहीं होता है.
realme P4
अगर आप कोई ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं, जो न केवल फीचर्स में बल्कि पानी में गिरने पर भी खराब नहीं हो तो ऐसे में realme P4 को ले सकते हैं. यह फोन 20 हजार से कम कीमत में आने वाला एक हाइली वाटरप्रूफ स्मार्टफोन माना जाता है.
vivo T4X
vivo T4x 5G अपने सेगमेंट में आने वाला एक दमदार स्मार्टफोन है, जो आमतौर पर काफी ड्यूरेबल और एक ऐसा फोन माना जाता है, जो अंडरवाटर फोटोग्राफी में भी काफी कारगर साबित होता है.