कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया करियर, अचानक छोड़ी नेटफ्लिक्स की सुपर हिट वेब सीरीज; कौन हैं एक्ट्रेस?
Bhumi Dropped Netflix Series: भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर की थी और बाद में इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गईं. कुछ ही सालों में कई अवॉर्ड्स जीतने और बाद में खुद को एक दमदार एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित करने के बाद वह बॉलीवुड में एक जाना-पहचाना नाम बन गई हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अब भूमि पेडनेकर क्यों चर्चा में हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने नेटफ्लिक्स की सुपर हिट वेब सीरिज ‘द रॉयल्स सीज़न 2’ को छोड़ दिया है.
असिस्टेंड कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर किया काम
भूमि पेडनेकर ने यश राज फिल्म्स में एक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस के साथ छह साल तक मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के अंडर काम किया.
इस फिल्म से मिली पहचान
भूमि पेडनेकर को 2015 की फिल्म 'दम लगा के हईशा' में अपने रोल के लिए खूब प्यार मिला, जिसमें उन्होंने आयुष्मान खुराना के किरदार की ज़्यादा वज़न वाली पत्नी का रोल निभाया था. इस रोल के लिए उन्होंने अपना वज़न लगभग 12 किलो बढ़ाया था.
भूमि पेडनेकर ने छोड़ा शो?
भूमि फिलहाल इसलिए सुर्खियों में हैं क्योंकि खबरों के मुताबिक उन्होंने 'द रॉयल्स सीज़न 2' छोड़ दिया है. वह पहले सीज़न में लीड एक्ट्रेस थीं और यह खबर फैंस के लिए एक सरप्राइज की तरह आई.
फैमिली ड्रामा पर होगा फोकस
मिड-डे के मुताबिक, मेकर्स दूसरे सीजन में फैमिली ड्रामा पर फोकस करेंगे. इसके अलावा, सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि जब आप कोई रोमांस करते हैं तो कहानी ही उसे आगे बढ़ाती है.
दर्शकों को क्या पसंद आया?
जब यह शो आया तो दर्शकों को जो बात सबसे ज़्यादा पसंद आई, वह थी फैमिली ईशान, साक्षी, ज़ीनत और 'द रॉयल्स' की दुनिया, जो काफी अलग लगती है. हमने पहले सीज़न को एक अधूरे रोमांस के साथ खत्म किया था. इसे आगे बढ़ाने का कोई फैसला नहीं लिया गया था.
भूमि के साथ नहीं है कोई झगड़ा
भूमि के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ था. मेकर्स बस दूसरे सीज़न में कहानी को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने दे रहे हैं.
अब क्या होगी स्टारकास्ट?
भूमि पेडनेकर के जाने के बाद भी ज्यादातर कलाकार शो में बने रहेंगे. ईशान खट्टर, ज़ीनत अमन और साक्षी तंवर अपने-अपने किरदारों को निभाना जारी रखेंगे.