बदली पहचान, बदला मजहब, वो 5 स्टार क्रिकेटर जिन्होंने अपनाया दूसरा धर्म, लिस्ट में भारत-पाक भी शामिल
Five Cricketers Who Changed Their Religion: क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने निजी आस्था, पारिवारिक परिस्थितियों या व्यक्तिगत कारणों से अपना धर्म बदला. कुछ खिलाड़ियों के इस फैसले ने फैंस को भी हैरान कर दिया था. इस लिस्ट में भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ का नाम भी शामिल है. आइए जानते हैं उन 5 मशहूर क्रिकेटरों के बारे में, जिन्होंने धर्म परिवर्तन किया और आज भी अपनी नई आस्था के साथ जिंदगी जी रहे हैं.
विनोद कांबली (भारत)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपनी ईसाई पत्नी एंड्रिया से शादी के बाद ईसाई धर्म अपनाया. उन्होंने कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और पत्नी की आस्था अपनाई.
तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)
श्रीलंकाई क्रिकेटर दिलशान का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था और नाम तुवान मोहम्मद दिलशान था. माता-पिता के अलग होने के बाद उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया और नाम बदला.
वेन पार्नेल (साउथ अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने 2011 में इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम वलीद रखा. उन्होंने बताया था कि यह उनका निजी फैसला था, जिसे उन्होंने सोच-समझकर लिया.
सूरज रणदीव (श्रीलंका)
श्रीलंका के पूर्व स्पिनर सूरज रणदीव का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था. बाद में उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया और अपना नाम सूरज रणदीव रखा. अब वह ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं.
मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान)
पाकिस्तानी बल्लेबाज यूसुफ योहाना का जन्म ईसाई परिवार में हुआ था. 2005 में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम मोहम्मद यूसुफ रखा. 2006 में उन्होंने 1788 टेस्ट रन बनाए.