गर्मियों में बिजली बिल की समस्या होगी खत्म, इन स्मार्ट तरीकों से चलाएं AC, बंपर बचत के साथ आधा होगा बिल
tips to save electricity bill: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे पहले बिजली के बिल की टेंशन बढ़ने लगती है. एक तरफ AC में सुकूनभरी नींद जरूर आती है, लेकिन जैसे-जैसे आपका बिजली का मीटर भागता है वैसे-वैसे लोगों की हार्टबीट भी बढ़ने लगती है. लेकिन, अगर आप गर्मियों में ऐसी को तरीके से या कुछ ट्रिक्स का इस्तेमाल करके चलाते हैं तो ऐसे में बिल ज्यादा आने की आशंका कम हो जाती है.
इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि ऐसी चलाते हुए बिजली के बिल को कम या फिर कंट्रोल में कैसे किया जा सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
सही तापमान सेट करें AC
अगर आपके AC का बिल ज्यादा आता है तो ऐसे में सबसे बेहतरीन ट्रिक रहेगी कि आपको अपने AC को सही तापमान पर सेट करके चलाना चाहिए. इसके लिए आप तापमान को 26 से 28 के बीच में सेट करके चला सकते हैं.
इन्वर्टर AC का इस्तेमाल करें
अगर आपके AC का बिल ज्यादा आ रहा हैतो ऐसे में आपको इन्वर्टर AC का इस्तेमाल करना चाहिए. दरअसल, अगर आप विंडो ऐसी लेते हैं या कोई पुराना ऐसी चला रहे हैं तो उससे आमतौर पर बिल ज्यादा आता है. बिल कम करने के लिए इन्वर्टर AC का इस्तेमाल बेस्ट माना जाता है.
कंप्रेसर को साफ रखें
अगर आपके ऐसी में गंदगी जम गई है तो ऐसे में संभव है कि आपका बिल ज्यादा आएगा. दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गंदगी जमने से कंप्रेसर और जाली में हीटिंग होती है. इसे साफ करने से कूलिंग बेहतर होने के साथ ही बिल भी कम हो जाता है.
नियमित सर्विसिंग कराना जरूरी
AC की सर्विसिंग तो आमतौर पर भी कराना काफी अच्छा माना जाता है. दरअसल, ऐसी की नियमित सर्विस कराने से कूलिंग तो बेहतर होती ही है साथ ही साथ बिजली का खर्च भी काफी हद तक कम होता है.
पंखे के साथ AC चलाएं
हममें से कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि पंखे के साथ ऐसी चलाना किफायती माना जाता है. ऐसा करने से न केवल ऐसी ज्यादा अच्छी कूलिंग करता है बल्कि, आपके बिजली के बिल के खर्चे को भी कम कर देता है.
स्मार्ट मोड्स का करें इस्तेमाल
अगर आपको अपने AC का बिल कम करना है तो ऐसे में आपको ऐसी के रिमोट में दिए गए अलग-अलग मोड्स को इस्तेमाल करना सीख लेना चाहिए. इससे तापमान एडजस्ट करके आप बिल को कम कर सकते हैं.