IPL 2026 Orange Cap: ऑरेंज कैप की जंग तेज… वैभव सूर्यवंशी कितनी दूर, नंबर-1 की कुर्सी पर कौन?
IPL 2026 Orange Cap List: हर दिन आईपीएल 2026 में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. अभी तक इस सीजन में कुल 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं. हर मैच के साथ-साथ ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक होती जा रही है. शुरुआती कुछ मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप हासिल किया था, लेकिन टूर्नामेंट आगे बढ़ने के बाद ऑरेंज कैप दूसरे खिलाड़ियों के पास पहुंच गई है. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप रेस की टॉप-5 लिस्ट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अभी वैभव सूर्यवंशी बाकी खिलाड़ियों से इस रेस में कितने पीछे हैं?
हेनरिक क्लासेन
सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. क्लासेन ने 6 पारियों में 144.38 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं. इसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं.
शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. गिल ने 4 पारियों में 154.93 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं, जिनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं.
विराट कोहली
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं. कोहली 6 पारियों में 157.32 के स्ट्राइक रेट के साथ 2 अर्धशतक की मदद से 247 रन बना चुके हैं.
रजत पाटीदार
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. पाटीदार ने 6 पारियों में 212.96 के स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं.
ईशान किशन
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ईशान ने 6 पारियों में 188.49 के स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं. इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.
प्रभसिमरन सिंह
पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 4 पारियों में 172 के स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं. इनमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं.
श्रेयस अय्यर
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में 7वें नंबर पर मौजूद हैं. अय्यर ने 4 पारियों में 187.96 के स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक आए हैं.
वैभव सूर्यवंशी टॉप-10 से बाहर
राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फिलहाल टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हैं. वैभव सूर्यवंशी 5 पारियों में 263 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बना चुके हैं. उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं. वैभव सूर्यवंशी के पास आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है.