Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL 2026 Points Table: टॉप पर बेंगलुरु, मुंबई-कोलकाता का बुरा हाल, कैसा है बाकी टीमों का हाल?

IPL 2026 Points Table: टॉप पर बेंगलुरु, मुंबई-कोलकाता का बुरा हाल, कैसा है बाकी टीमों का हाल?

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में पाइंट्स टेबल में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार जीत के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है, तो दूसरी ओर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमें संघर्ष करती नजर आ रही हैं. 

Last Updated: April 16, 2026 | 3:24 PM IST
IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
1/7

टॉप पर आरसीबी

आईपीएल 2026 में पाइंट्स टेबल में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार जीत के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है, तो दूसरी ओर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमें संघर्ष करती नजर आ रही हैं.

IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
2/7

राजस्थान दूसरे पर

दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है. राजस्थान ने भी 5 मैचों में 4 जीत हासिल की है. उसके भी 8 अंक हैं, लेकिन रन गति अंतर प्लस 0.889 है.

IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
3/7

पंजाब तीसरे पर, SRH चौथे पर

तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है. पंजाब ने 4 मैच खेले हैं. उसने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच रद्द हो गया. उसके 7 अंक हैं और रन गति अंतर प्लस 0.720 है. चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है. टीम ने 5 में से 2 मुकाबले जीते और 3 हारे हैं. उसके 4 अंक हैं और रन गति अंतर प्लस 0.576 है.

IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
4/7

दिल्ली और गुजरात का हाल

पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है. दिल्ली ने 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ 4 अंक जुटाए हैं. उसका रन गति अंतर प्लस 0.322 है. छठे स्थान पर गुजरात टाइटंस है. गुजरात के भी 4 अंक हैं, लेकिन उसका रन गति अंतर माइनस 0.029 है.

IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
5/7

लखनऊ और सीएसके का हाल

सातवें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है. लखनऊ ने 5 में से 2 मैच जीते हैं और उसके 4 अंक हैं. उसका रन गति अंतर माइनस 0.804 है. आठवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है. चेन्नई ने भी 5 मैचों में 2 जीत दर्ज की है, लेकिन उसका रन गति अंतर माइनस 0.846 है.

IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
6/7

मुंबई 9वें पर

नौवें स्थान पर मुंबई इंडियंस है. मुंबई ने 4 मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ 1 जीता है. उसके 2 अंक हैं और रन गति अंतर माइनस 0.772 है.

IPL 2026 Points Table - Photo Gallery
7/7

सबसे लास्ट है कोलकाता

सबसे नीचे कोलकाता नाइट राइडर्स है. कोलकाता ने 5 मैच खेले हैं, लेकिन एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है. उसके खाते में सिर्फ 1 अंक है और रन गति अंतर माइनस 1.383 है.

More News