Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सुसाइड या मर्डर मिस्ट्री? जिया खान की मौत की जांच में हुए सनसनीखेज खुलासे, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

सुसाइड या मर्डर मिस्ट्री? जिया खान की मौत की जांच में हुए सनसनीखेज खुलासे, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Jiah Khan: 3 जून साल 2013 में बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की अचानक मौत से मनोरंजन जगत में भूचाल आ गया था. वह महज 25 साल की उम्र में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं. उनकी रहस्यमय मौत जल्द ही चर्चा का विषय बन गई और उनकी मृत्यु के 13 साल बाद भी यह मामला आज भी लोगों के जहन में है. चलिए जानते हैं उनकी मौत से जुड़ी सभी जानकारी.

Last Updated: April 26, 2026 | 12:42 PM IST
jiah khan - Photo Gallery
1/7

2007 से की करियर की शुरुआत

अभिनेत्री जिया खान ने साल 2007 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था.

jiah khan - Photo Gallery
2/7

25 साल में घर में मृत मिली

अभिनेत्री जिया खान का निधन 3 जून 2013 को हुआ था. एक्ट्रेस मुंबई के जुहू स्थित अपार्टमेंट में फांसी के फंदे में लटकी मिली. उनकी मौत को जिसने भी सुना वो हैरान रह गया.

jiah khan - Photo Gallery
3/7

रात को फंदे से लटका मिला था शव

जिया खान का शव उनके अपार्टमेंट में रात करीब 10:45 बजे लटका हुआ मिला. एक्ट्रेस की मां राबिया ने उन्हें फांसी पर लटका हुआ पाया, लेकिन उस समय कोई आत्महत्या नोट बरामद नहीं हुआ था.

jiah khan - Photo Gallery
4/7

सूरज पंचौली से की गई पूछताछ

जिया खान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया और सूरज पंचोली समेत कई लोगों से उनकी मौत के सिलसिले में पूछताछ की गई. इसके बाद जिया खान की मां राबिया खान ने पुलिस को बताया कि अभिनेत्री अपनी असामयिक मृत्यु से कुछ दिन पहले डिप्रेशन में थीं.

jiah khan - Photo Gallery
5/7

छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला

जिया खान के मौत के चंद दिनों बाद उनके अपार्टमेंट से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. छह पन्नों के इस नोट में दिवंगत अभिनेत्री ने सूरज पंचोली के साथ अपने तनावपूर्ण रिश्ते का विस्तार से वर्णन किया था.

jiah khan - Photo Gallery
6/7

सुसाइड नोट के आधार पर सूरज पंचोली हुए गिरफ्तार

अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया और उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में बॉम्बे कोर्ट ने सूरज पंचोली को 50,000 रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी.

jiah khan - Photo Gallery
7/7

एक्ट्रेस की मौत सुसाइड थी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि जिया खान की मौत फांसी की वजह से हुई थी, जिसे सुसाइड करार दिया. हालांकि बाद में एक्ट्रेस की मां ने सीबीआई जांच की मां की, जिसमें पता चला कि उनकी मौत आत्महत्या थी. हालांकि, कई लोगों का कहना था की एक्ट्रेस की मौत हत्या थी. लेकिन इसके कोई ठोस सबूत नहीं मिले.

More News