Kailash Mansarovar facts Hindi: कैलाश पर्वत पर चढ़ना क्यों नामुमकिन? जानें इस पवित्र पर्वत से जुड़े कुछ Interesting Facts
Kailash Mansarovar facts Hindi: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. ये यात्रा सनातन धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्त्व रखती है, क्योंकि इसे भगवान शिव का निवास स्थान भी माना जाता है. इस पर्वत से जुड़े कई दिलचस्प तथ्य हैं जो दुनियाभर के वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है. ऊंचाई में माउंट एवरेस्ट से कम होने के बावजूद आज तक इस पर्वत पर कोई नहीं चढ़ सका है. आइये जानते हैं इस पर्वत से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य!
अजेय पर्वत
6,656 मीटर की ऊंचाई होने के बावजूद, कैलाश पर्वत आज तक अजेय है. यहाँ चढ़ने की कोशिश करने वाले या तो रास्ता भटक गए या उनकी रहस्यमयी मौत हो गई.
ब्रह्मांड का केंद्र
लोकमान्यताओं के अनुसार कैलाश पर्वत को 'Axis Mundi' या 'दुनिया का केंद्र' माना जाता है, जो स्वर्ग और पृथ्वी को जोड़ता है.
समय का तेज होना
यहां आने वाले सभी तीर्थयात्री और पर्यटक बताते हैं कि यहां 12 घंटे बिताने पर बाल और नाखून बढ़ जाते हैं, जैसे कि वे 2-3 सप्ताह से वहां रह रहे हों.
ॐ और स्वस्तिक
सूर्यास्त के समय, कैलाश पर्वत की छाया में एक विशाल 'ॐ' और कभी-कभी 'स्वास्तिक' का प्रतीक दिखाई देता है,
रहस्यमयी पिरामिड
कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि कैलाश एक प्राकृतिक पर्वत नहीं, बल्कि एक मानव-निर्मित (या ईश्वरीय) विशाल पिरामिड है जो 100 छोटे पिरामिडों से घिरा हुआ है।
शिव का चेहरा
कई उपग्रह छवियों (Satellite View) में, कैलाश का छाया वाला हिस्सा भगवान शिव के मुस्कुराते हुए चेहरे की तरह दिखता है.