Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • OTT releases This Week: इस हफ्ते ‘मटका किंग’ से लेकर ‘अस्सी’ तक OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में, नोट कर लें तारीख

OTT releases This Week: इस हफ्ते ‘मटका किंग’ से लेकर ‘अस्सी’ तक OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में, नोट कर लें तारीख

OTT Release This Week [16 April to 22 April]: ये हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस वीक कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है जिसमें कोर्टरूम ड्रामा, रोमांटिक कहानियां और क्राइम थ्रिलर शामिल है. तो ये हफ्ता आपके लिए बहुत खास होने वाला है, बोर होने का तो कोई चांस ही नहीं. आइए एक नजर डालते है कि कब कौन सी फिल्म और सीरीज रिलीज हो रही है.

Last Updated: April 16, 2026 | 3:53 PM IST
Ustaad Bhagat Singh - Photo Gallery
1/6

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह एक बहुत अच्छी फिल्म है. इसमें पवन कल्याण मेन रोल में हैं, ये एक्शन भावनात्मक कहानी और सामाजिक टिप्पणी का मिश्रण है. इस फिल्म की कास्ट की बात करे तो इसमें श्रीलीला, राशी खन्ना और आर. पार्थिबन भी मेन रोल में हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 16 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

Assi - Photo Gallery
2/6

अस्सी

अस्सी एक कोर्टरूम पर बनी हुई फिल्म है. इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में तापसी पन्नू एक क्रूर यौन उत्पीड़न मामले में न्याय के लिए लड़ने वाली वकील की भूमिका निभा रही हैं. ये फिल्म ZEE5 पर 17 अप्रैल को रिलीज होगी.

Matka King - Photo Gallery
3/6

मटका किंग

मटका किंग एक बेहद ही शानदार फिल्म है. ये एक क्राइम ड्रामा है जो कपास व्यापारी बृज भट्टी की कहानी है. ओटीटी की बात करे तो यहां पर कुल 35% लोग ऐसे हैं जो क्राइम देखना पसंद करते हैं. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल को रिलीज होगी.

Do Deewane Seher Mein - Photo Gallery
4/6

दो दीवाने शहर में

दो दीवाने शहर में एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें सिद्धांत चतुवेर्दी और मृणाल ठाकुर मेन रोल में हैं. ये फिल्म आधुनिक रिश्तों पर प्रकाश डालती है और ये नेटफ्लिक्स पर 17 अप्रैल को रिलीज होगी.

Youth - Photo Gallery
5/6

यूथ

यूथ भी काफी अच्छी फिल्म है. अगर आपको इस हफ्ते क्या देखें ये समझ नहीं आ रहा तो यूथ आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और आप इसे 17 अप्रैल से देख सकते हैं.

Euphoria Season 3 - Photo Gallery
6/6

यूफोरिया सीजन 3

यूफोरिया सीजन 3 एक धमाकेदार सीरीज है. इसके अगले सीजन के लिए लोग काफी बेताब है और इस सीरीज को लोगों से काफी प्यार भी मिला था. साथ ही पिछले सीजन को अपने पहले वीक के अंदर ग्लोबल लेवल पर 19 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा था. ये सीरीज 19 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी.

More News