OTT Releases This Week: ओटीटी लवर्स Alert! इस हफ्ते रिलीज हो रही ये 6 धमाकेदार सीरीज, बोर होने का नहीं मिलेगा मौका, देखें लिस्ट
OTT Release This Week (21 April To 26 April): ओटीटी लवर्स के लिए बड़ा अपडेट. ये हफ्ता हर किसी के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस बार कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. जो लोग ये सोच रहे हैं कि इस वीक वो क्या करें तो हम आपको बता दें कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्मस पर धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज हुई है जो आपका दिन बना देंगी, फिर चाहे आप रोमांस देखना चाहते हो या थ्रिलर..इस हफ्ते सब कुछ मिलेगा. तो आइए देखते हैं लिस्ट-
24: द इंडियन अडैप्टेशन
कुछ समय पहले अनिल कपूर ने कहा था कि वो 24: द इंडियन अडैप्टेशन का तीसरा सीजन रिलीज करने वाले हैं. आपको बता दें पहले ये शो टीवी पर आता था और अब ये ओटीटी पर आ रहा है. इस सीरीज में एटीएस चीफ जय सिंह राठौड़ की कहानी दिखाई गई है और ये आज यानी 24 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है.
'नुक्कड़ नाटक'
'नुक्कड़ नाटक' एक हिंदी ड्रामा है और ये कॉलेज छात्रों की कहानी है जो कि सामाजिक मुद्दों पर आधारित है. ये बहुत ही अच्छी सीरीज है और ये आज 24 अप्रैल को Netflix पर रिलीज हो गई है. आप इसे जरूर देखें.
'अनचूजन'
'अनचूजन' भी एक बहुत अच्छी सीरीज है और ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. ये सीरीज कुल 6 एपिसोड की है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये 21 अप्रैल को रिलीज हुई थी.
सैनटीटा
सैनटीटा एक मैक्सिकन ड्रामा है और ये 7 एपिसोड की है. ये एक प्रेम कहानी पर बनाई गई है और इसका डायरेक्शन रोड्रिगो ग्रेसिया ने किया है. आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं ये 22 अप्रैल को रिलीज हुई थी.
स्ट्रेंजर थींग्स टेल्स ऑफ 85
एरिक गोबल्स द्वारा विकसित, ये एनिमेटेड सीरीज 1985 की सर्दियों में हॉकिन्स, इंडियाना में सेट की गई है. इस सीरीज को लोग काफी पसंद करते है. ये नेटफ्लिक्स पर 23 अप्रैल को रिलीज की गई है.
सुपरनोवा स्ट्राइकर्स
सुपरनोवा स्ट्राइकर्स एक काफी अच्छी सीरीज है. ये एक लाइव इन्फ्लुएंसर बॉक्सिंग इवेंट है जिसमें सेलिब्रिटी बॉक्सिंग मैच शामिल हैं . इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर 26 अप्रैल को देख सकते हैं.