Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • फिल्मों से कारगिल युद्ध तक… रवीना टंडन की जिंदगी के अनोखे किस्से! कारगिल युद्ध और नवाज शरीफ से क्या था कनेक्शन?

फिल्मों से कारगिल युद्ध तक… रवीना टंडन की जिंदगी के अनोखे किस्से! कारगिल युद्ध और नवाज शरीफ से क्या था कनेक्शन?

Raveena Tandon: बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन ने कभी अपनी अदाओं से करोड़ों दिलों पर राज किया, तो कभी दमदार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी जिंदगी का एक किस्सा भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध से भी जुड़ा है? दावा किया जाता है कि उस दौरान भारतीय जवानों ने एक बम पर रवीना टंडन और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम लिख दिया था. 

Last Updated: October 26, 2026 | 7:07 PM IST
Raveena wanted to be a director, not an actor - Photo Gallery
1/6

एक्टर नहीं, डायरेक्टर बनना चाहती थीं रवीना

रवीना टंडन के पिता रवि टंडन हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक थे. ऐसे में रवीना ने बचपन से ही फिल्मों की दुनिया को करीब से देखा. दिलचस्प बात यह है कि वह शुरुआत में अभिनेत्री नहीं बल्कि निर्देशक बनना चाहती थीं. हालांकि किस्मत उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई. साल 1991 में उन्होंने फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया. सलमान खान के साथ आई इस फिल्म से रवीना को पहचान मिली और उनका फिल्मी सफर आगे बढ़ता गया.

Became a superstar thanks to Tip-Tip Barsa Paani - Photo Gallery
2/6

टिप-टिप बरसा पानी से बनीं सुपरस्टार

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म मोहरा रवीना टंडन के करियर की बड़ी हिट साबित हुई. फिल्म का गाना टिप टिप बरसा पानी इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी दर्शकों के बीच इसकी चर्चा होती है. इस गाने में रवीना के अंदाज ने उन्हें खास पहचान दिलाई. इसके बाद वह 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं. रवीना ने रोमांटिक फिल्मों के साथ कॉमेडी और गंभीर भूमिकाओं में भी काम किया.

Adopted two girls at the age of 21 - Photo Gallery
3/6

21 साल की उम्र में दो बच्चियों को लिया गोद

रवीना टंडन की निजी जिंदगी का एक खास पहलू यह भी है कि उन्होंने महज 21 साल की उम्र में पूजा और छाया नाम की दो बच्चियों को गोद लिया था. उस उम्र में दोनों की परवरिश की जिम्मेदारी संभालने का उनका फैसला काफी चर्चा में रहा. बाद में रवीना ने फिल्म वितरक अनिल थडानी से शादी की. इस शादी से उनके दो बच्चे बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन हुए.

Raveena Tandon mentioned in Kargil War - Photo Gallery
4/6

कारगिल युद्ध में रवीना टंडन का जिक्र

साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान रवीना टंडन का नाम एक चर्चित किस्से से जुड़ा. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भारतीय जवानों के एक बम पर अंग्रेजी में 'From Raveena Tandon to Nawaz Sharif' लिखा गया था. उस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ थे। इस घटना से जुड़ी कहानियां लंबे समय तक चर्चा में रहीं. कुछ प्रचलित दावों में यह भी कहा जाता है कि पाकिस्तानी पक्ष की ओर से रवीना को पाकिस्तान भेजने की बात कही गई थी.

Received a National Film Award - Photo Gallery
5/6

मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

रवीना टंडन ने साल 2001 में फिल्म दमन में एक गंभी भूमिका निभाई. फिल्म में उन्होंने घरेलू हिंसा का सामना कर रही महिला का किरदार निभाया था. यह भूमिका उनके पहले के ग्लैमरस किरदारों से काफी अलग थी और उनके अभिनय को खूब सराहना मिली. इस फिल्म के लिए रवीना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.

From Marriage to Padma Shri - Photo Gallery
6/6

शादी से पद्मश्री तक

रवीना टंडन ने 22 फरवरी 2004 को उदयपुर में अनिल थडानी से शादी की. इसके बाद भी उन्होंने फिल्मों में काम करना जारी रखा. अंदाज अपना अपना, दुल्हे राजा और मोहरा जैसी फिल्मों ने उनके करियर को खास पहचान दी. बाद में उन्होंने ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखा और वेब सीरीज आरण्यक में नजर आईं. साल 2023 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

More News