Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Ruturaj Gaikwad Birthday: कितनी संपत्ति के मालिक हैं ऋतुराज गायकवाड़? CSK कप्तान की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Ruturaj Gaikwad Birthday: कितनी संपत्ति के मालिक हैं ऋतुराज गायकवाड़? CSK कप्तान की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Ruturaj Gaikwad Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 31 जनवरी को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऋतुराज गायकवाड़ का डोमेस्टिक करियर काफी शानदार है. उन्होंने भारत के लिए अभी तक वनडे और टी20 में कुल 32 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. फिलहाल वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. ऋतुराज गायकवाड़ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान भी हैं. ऋतुराज गायकवाड़ अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी कमाई जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. गायकवाड़ अपने IPL डेब्यू के बाद से अभी तक CSK के लिए ही खेल रहे हैं. पिछले सीजन में ही ऋतुराज को CSK टीम का कप्तान बनाया गया है. आइए जानते हैं कि CSK कप्तान की नेटवर्थ…

Last Updated: January 31, 2026 | 11:24 AM IST
Ruturaj Gaikwad income sources - Photo Gallery
1/8

कहां से कमाई करते हैं ऋतुराज?

ऋतुराज गायकवाड़ कई जगहों से कमाई करते हैं. वह BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 'C' कैटेगरी में हैं, जिसके लिए उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं. इसके अलावा IPL कॉन्ट्रैक्ट और एडवर्टाइजमेंट से गायकवाड़ काफी अच्छी कमाई करते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट से उनकी अच्छी कमाई होती है.

Ruturaj Gaikwad IPL Salary - Photo Gallery
2/8

कितनी है IPL सैलरी?

ऋतुराज गायकवाड़ IPL कॉन्ट्रैक्ट से बढ़िया पैसा कमाते हैं. साल 2019 में CSK ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था. इसके बाद अगले 3 सीजन तक वह इसी प्राइस पर स्क्वाड में शामिल रहे. फिर साल 2022 में उनकी IPL सैलरी 6 करोड़ रुपये हो गई. इसके बाद 2024 में हर साल 6 करोड़ कमाने के बाद साल 2025 में CSK ने ऋतुराज गायकवाड़ को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया. IPL 2026 के सीजन में भी उनकी सैलरी 18 करोड़ रुपये है.

Ruturaj Gaikwad Net Worth - Photo Gallery
3/8

गायकवाड़ की नेटवर्थ

ऋतुराज गायकवाड़ BCCI और IPL कॉन्ट्रैक्ट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से काफी ज्यादा पैसे कमाते हैं. हालांकि उनकी नेटवर्थ को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतुराज गायकवाड़ की नेटवर्थ लगभग 40 करोड़ रुपये है.

Ruturaj Gaikwad House - Photo Gallery
4/8

गायकवाड़ का आलीशान घर

ऋतुराज गायकवाड़ के पास पुणे के अमर लैंडमार्क (सोमेश्वरवाड़ी) में एक लग्जरी अपार्टमेंट है. इसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है. इस आलीशान घर में पर्सनल जिम से लेकर एंटरटेनमेंट रूम समेत सभी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं.

Ruturaj Gaikwad Car Collection - Photo Gallery
5/8

ऋतुराज का कार कलेक्शन

ऋतुराज गायकवाड़ कार और बाइक के भी शौकीन हैं. उनके पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू M8 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं. इसके अलावा गायकवाड़ के पास जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) बाइक भी है, जिसकी लगभग 2.07 लाख रुपये है.

Ruturaj Gaikwad International Career - Photo Gallery
6/8

इंटरनेशनल करियर

ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के लिए साल 2021 में टी20 और 2022 में वनडे डेब्यू किया. उन्होंने 9 वनडे मैचों की 8 पारियों में 228 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है. वहीं, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऋतुराज ने 23 मैचों में 633 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में भी गायकवाड़ ने 1 शतक लगाया है.

Ruturaj Gaikwad CSK Captain - Photo Gallery
7/8

CSK के कप्तान हैं गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं. IPL 2026 में भी ऋतुराज गायकवाड़ ही कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. पिछले सीजन ही उन्हें CSK के कप्तान बनाया था, लेकिन चोट के कारण वह टूर्नामेंट के ज्यादातर मैच नहीं खेल पाए थे. इसके चलते एमएस धोनी ने CSK की कमान संभाली थी.

Ruturaj Gaikwad IPL Record - Photo Gallery
8/8

गायकवाड़ का IPL रिकॉर्ड

ऋतुराज ने IPL में अभी तक कुल 71 मैच खेले हैं, जिसमें 2502 रन बनाए हैं. इस दौरान गायकवाड़ के बल्ले से 2 शतक और 20 अर्धशतक आए हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2021 के IPL सीजन में 16 मैचों में 635 रन बनाए थे. इस साल CSK चैंपियन बनी थी.

More News