Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Ishan Kishan: IPL इतिहास में पहली बार! SRH vs CSK मैच में ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई नहीं चाहेगा दोहराना

Ishan Kishan: IPL इतिहास में पहली बार! SRH vs CSK मैच में ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई नहीं चाहेगा दोहराना

Ishan Kishan Record: SRH के कप्तान ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ एक अनोखा रिकॉर्ड. टॉस और किस्मत के इस दिलचस्प आंकड़े के बाद भी आखिर क्या है ईशान का प्लान? जानिए पूरी खबर.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: April 18, 2026 21:32:27 IST

Mobile Ads 1x1

Ishan Kishan Unwanted Record: आज शनिवार 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान ईशान किशन के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी कप्तान अपने नाम नहीं करना चाहेगा. आईपीएल इतिहास में ईशान पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने कमान संभालते ही लगातार अपने शुरुआती 6 टॉस गंवाए हैं. क्रिकबज के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम था, जिन्होंने 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कप्तानी संभालते समय लगातार 5 टॉस हारे थे.

किस्मत का खेल और SRH की चुनौती

अगर SRH के इतिहास को देखें, तो डेविड वॉर्नर ने भी 2015 में लगातार 6 टॉस गंवाए थे, लेकिन ईशान ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही यह सिलसिला शुरू कर दिया है। गणित की भाषा में कहें तो लगातार 6 टॉस हारने की संभावना 64 में से सिर्फ एक बार (लगभग 1.56%) होती है. इसी ‘खराब किस्मत’ का नतीजा है कि आईपीएल 2026 में SRH को अब तक एक बार भी लक्ष्य का पीछा करने (बाद में बल्लेबाजी करने) का मौका नहीं मिला है. जहां ज्यादातर टीमें शुरुआत में चेज़ करना पसंद करती हैं, वहीं ईशान को हर बार पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ टॉस हारने के बाद भी ईशान के चेहरे पर शिकन नहीं थी. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘सच कहूं तो इस पिच पर हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. ट्रैक अच्छा दिख रहा है और हमारा प्लान एक बड़ा स्कोर खड़ा करने का ही था. इसलिए टॉस हारने की कोई चिंता नहीं है. हमारे लिए सबसे जरूरी टीम के लिए खेलना है, व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए नहीं. अगर पहली गेंद से ही मौका मिले, तो उस पर प्रहार करना है यही हमारी रणनीति रही है और यह काम भी कर रही है.’

कैसा रहा अब तक का सफर?

किस्मत ने भले ही साथ न दिया हो, लेकिन SRH के खिलाड़ियों के कौशल ने उन्हें अंक तालिका में अब तक निचले पायदानों से दूर रखा है. इस मैच से पहले हैदराबाद की टीम 5 मैचों में 2 जीत के साथ छठे स्थान पर थी. अपनी रणनीति पर बात करते हुए ईशान ने कहा, ‘हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं. टेबल में हम कहां हैं इससे फिलहाल फर्क नहीं पड़ता. यह एक लंबा टूर्नामेंट है और हमें अभी बहुत मैच खेलने हैं. बस अपने प्लान पर टिके रहना और सही माइंडसेट बनाए रखना जरूरी है.’

MORE NEWS