Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Varun Chakravarthy Love Story: ‘तुम क्रिकेट खेलो, हम मैनेज कर लेंगे’, पत्नी के भरोसे ने बनाया ‘मिस्ट्री स्पिनर’; रुला देगी ये लव स्टोरी

Varun Chakravarthy Love Story: ‘तुम क्रिकेट खेलो, हम मैनेज कर लेंगे’, पत्नी के भरोसे ने बनाया ‘मिस्ट्री स्पिनर’; रुला देगी ये लव स्टोरी

केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और उनकी पत्नी नेहा खेडेकर की प्रेम कहानी फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. जानें कैसे कॉलेज की दोस्ती और नेहा के अटूट भरोसे ने वरुण को स्टार स्पिनर बनाया.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: April 18, 2026 22:48:34 IST

Mobile Ads 1x1

Varun Chakravarthy Love Story: भारतीय स्पिनर और आईपीएल में केकेआर के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की कहानी सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देने वाले ‘मिस्ट्री स्पिन’ के बारे में नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जो हमें सिखाती है कि अगर जीवनसाथी का साथ हो तो नामुमकिन कुछ भी नहीं. एसआरएम यूनिवर्सिटी (SRM University) के दिनों से शुरू हुआ यह सफर आज आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप के गौरव तक पहुँच चुका है. वरुण की पत्नी, नेहा खेडेकर, उस वक्त उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं जब वरुण का क्रिकेटर बनने का सपना एक धुंधली उम्मीद जैसा लग रहा था. पेश है वरुण और नेहा की दिल छू लेने वाली कहानी, जो प्यार पर आपका यकीन और मजबूत कर देगी.

कॉलेज की दोस्ती से हमसफर बनने तक का सफर

साल 2000 के आखिरी साल और एसआरएम यूनिवर्सिटी का कैंपस. कर्नाटक के बीदर से ताल्लुक रखने वाले और सेंट पैट्रिक से स्कूलिंग पूरी करने वाले वरुण वहां आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रहे थे. स्केच और लेक्चर्स के बीच उनकी मुलाकात नेहा खेडेकर से हुई. शुरुआत बातों से हुई, फिर दोस्ती गहरी हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. नेहा सिर्फ वरुण की गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि उनकी राजदार भी थीं. वरुण ने जब अपनी पढ़ाई के लिए क्रिकेट के जुनून को पीछे छोड़ दिया था तब भी नेहा को पता था कि उनके दिल के किसी कोने में आज भी एक खिलाड़ी जिंदा है.

‘तुम क्रिकेट खेलो, हम देख लेंगे!’

ग्रेजुएशन के बाद वरुण एक आर्किटेक्ट के तौर पर अच्छी नौकरी करने लगे लेकिन क्रिकेट की कसक अभी बाकी थी. जब उन्होंने अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर क्रिकेट के अनिश्चित सफर पर निकलने का फैसला किया तो वरुण खुद डरे हुए थे. उन्होंने नेहा को आगाह भी किया था. वरुण ने एक इंटरव्यू में वह भावुक पल याद करते हुए बताया था, ‘मैंने नेहा से कहा था कि मुझ पर भरोसा मत करो और मेरे साथ मत आओ, क्योंकि मेरे पास नौकरी नहीं है और आगे सिर्फ कठिन संघर्ष है.’

लेकिन नेहा का जवाब किसी जादू से कम नहीं था. उन्होंने वरुण से कहा, ‘तुम क्रिकेट खेलो. अगर 5-6 हजार भी कमाओगे तो भी ठीक है… मैं कमा रही हूँ, हम मिलकर मैनेज कर लेंगे.’ जब वरुण के पास कुछ नहीं था, तब नेहा के इस भरोसे ने उन्हें वह आत्मविश्वास दिया जिसने उन्हें ‘मिस्ट्री स्पिनर’ बनाया. इसी यकीन के दम पर वरुण ने TNPL से लेकर किंग्स इलेवन पंजाब और फिर KKR तक का सफर तय किया.

चुनौतियों के बीच शादी और माता-पिता बनने का सुख

साल 2020 में दोनों ने शादी का मन बनाया था, लेकिन कोविड-19 की वजह से प्लान टल गया. आखिरकार 12 दिसंबर 2020 को एक सादे समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. नवंबर 2022 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ.

IPL 2023 के दौरान जब वरुण को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, तो उन्होंने हर्ष भोगले से बात करते हुए कहा था, ‘मैं इसका श्रेय अपने नवजात बेटे और अपनी पत्नी को देना चाहता हूँ. मैंने अभी तक अपने बेटे को ठीक से देखा भी नहीं है.’ खेल के लिए घर से दूर रहने के दौरान वरुण कभी भी नेहा के बलिदानों का जिक्र करना नहीं भूलते.

MORE NEWS