कातिलाना फिगर और बोल्ड लुक! अफगानी मॉडल के बिकिनी लुक ने उड़ाए होश; हुस्न ने मचाई सनसनी
Afghani Model Sadaf Shankar Bikini Look: अफगानिस्तान से भारत आईं मॉडल सदफ शंकर इन दिनों डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 16’ में नजर आ रही हैं. वे अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं. फैंस उनकी ईमानदारी और समझदारी देख काफी इम्प्रेस नज़र आ रहे हैं. वे अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे काफी हॉट नजर आ रही हैं.
अफगानी मॉडल सदफ शंकर
अफगानी मॉडल सदफ शंकर ने रेड बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं. उन्होंने एक ही जगह पर अलग-अलग अंदाज में किलर पोज देते हुए फोटोज क्लिक कराई हैं. उन्होंने रेड कलर के साथ मिनिमल मेकअप और मिनिमल जूलरी पहनी. उन्होंने सनग्लासेस लगाकर किलर पोज देते हुए जलवा बिखेरा. उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उन्होंने रेड कलर की बिकिनी पहनकर अपना फिगर फ्लॉन्ट किया. इन फोटोज में उनके गजब के एक्सप्रेशन देख फैंस रिएक्टर कर रहे हैं. कोई उफ्फ, तो कोई उन्हें हॉटनेस की दुकान बता रहा है.
रेड बिकिनी में मरमेड लगीं सदफ
इससे पहले वे एक बार भी रेड कलर की बिकिनी में नज़र आई थीं. इस फोटो में वे बीच के किनारे अपना ग्लैमरस लुक में नजर आईं. रेड बिकिनी में उनका खूबसूरत अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. फोटो देख किसी यूजर ने उन्हें मरमेड बताया, तो किसी ने उन्हें अप्सरा बताया.
ब्लू रंग की बिकिनी में बिखेरा जलवा
हाल ही में उन्हें ब्लू रंग की खूबसूरत बिकिनी आउटफिट में देखा गया. इन फोटोज में वे बेहद ग्लैमरस लग रही थीं. इस फोटो के पीछे भी बीच दिख रहा है. ब्लू बिकिनी ड्रेस के साथ उन्होंने गोल्डन रंग के स्टार वाले ईयरिंग्स डाले. दोनों हाथों में खूबसूरत ब्रेसलेट पहना था. साथ में ब्लैक कलर के सनग्लासेस लगाए हुए थे.
ब्लैक कलर की ड्रेस में लगीं हॉट
सदफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी हॉट फोटोज पोस्ट की हैं. एक फोटो में वो ब्लैक एंड गोल्डन कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं.उन्होंने इस ड्रेस के साथ गोल्डन स्टार ईयरिंग्स पहनी थीं.
व्हाइट ड्रेस में किताब पढ़ती मॉडस
उन्होंने अपने अकाउंट पर एक व्हाइट ड्रेस में फोटो शेयर की है. इस फोटो में वे बीच पर बैठकर एक बुक निहारती नजर आ रही हैं. बिखरे बाल और हाथों में किताब के साथ ही पास रखे फूल बिल्कुल एस्थेटिक लुक दे रहा है.
शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं मॉडल
सदफ शंकर ने हॉट लुक में अपनी फोटो शेयर की हैं, जिसमें वे एक शॉर्ट ड्रेस में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. उन्होंने गोल्डन कलर के बाल कराए हैं. साथ ही पाउट बनाया है. उन्होंने गले में हार्ट शेप की गोल्डन चेन पहनी है.
पीली बिकिनी में ढाया कहर
अफगानी मॉडल सदफ शंकर पीले रंग की बिकिनी में डैशिंग लग रही थीं. इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी पहनी. हालांकि उनके कमरबंद पर फैंस की नजरें टिक गईं.