Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अक्षय कुमार से शाहिद कपूर तक… वीकेंड के लिए बेस्ट हैं ये फिल्में, धोखाधड़ी-घोटाले के बीच हंसी का तड़का

अक्षय कुमार से शाहिद कपूर तक… वीकेंड के लिए बेस्ट हैं ये फिल्में, धोखाधड़ी-घोटाले के बीच हंसी का तड़का

Scam Movies: अगर आप इस वीकेंड सस्पेंस और घोटाले से भरपूर कोई स्टोरी की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपकी पसंद की कुछ ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जो आपके वीकेंड को बेहतरीन बना सकता है. ये फिल्में धोखाधड़ी और घोटालों पर आधारित हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी. इन फिल्मों को देखकर आप भी सोचने लगेंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है. ये फिल्में जब रिलीज हुईं, तो इन्हें काफी पसंद किया गया. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की. अगर आप इन फिल्मों को देखना चाहते हैं, तो आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Last Updated: April 16, 2026 | 5:17 PM IST
Special 26 - Photo Gallery
1/6

स्पेशल 26

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है. इस फिल्म में अक्षय कुमार अपनी फेक सीबीआई टीम के साथ मिलकर बड़े-बड़े नेताओं और बिजनेसमैन को लूटते हैं. वहीं असली सीबीआई टीम उन्हें पकड़ने की कोशिश करती है. इस फिल्म में सस्पेंस और हंसी ठिठोली देखने को मिलेगी. फिल्म रिलीज होने के बाद हिट साबित हुई. वहीं ओटीटी पर आने के बाद भी फिल्म ने काफी धमाल मचाया. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8 रेटिंग मिली है.

Bunty aur Babli - Photo Gallery
2/6

बंटी और बबली

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली में काम किया. उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया. ये ठगी पर आधारित एक एंटरटेनिंग कहानी है. इसमें छोटे शहर से आए बंटी और बबली ठग बन जाते हैं और अलग-अलग तरीकों से लोगों को चूना लगाते हैं. इस फिल्म को भी आईएमडीबी पर 8 रेटिंग मिली है.

Badmash Company - Photo Gallery
3/6

बदमाश कंपनी

शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'बदमाश कंपनी' को काफी पसंद किया गया. इस फिल्म में वीर दास और मियांग भी हैं. इस फिल्म में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है. ये सभी दोस्त मिलकर बिजनेस के नाम पर फ्रॉड स्कैम चलाते हैं. बड़े पर्दे पर ये फिल्म एवरेज रही थी. इसे आईएमडीबी पर 6 रेटिंग मिली है.

Crypto Boy - Photo Gallery
4/6

क्रिप्टो बॉय

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म 'क्रिप्टो बॉय' में पैसे से जुड़े तीन सबक दिए जाते हैं. ये एक ऐसे युवक की कहानी है, जो क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में फंस जाता है और फिर धोखाधड़ी का पर्दाफाश करता है. इस फिल्म में शहरी विकास, पारिवारिक संबंधों और रातोंरात अमीर बनने के लालच बारे में दिखाया जाता है. क्रिप्टो बॉय को आईएमडीबी पर 5.8 रेटिंग मिली है.

Raid - Photo Gallery
5/6

रेड

अजय देवगन 2018 में रेड फिल्म लेकर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने एक ईमानदार आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई थी. ये फिल्म 1980 के दशक में लखनऊ की एक छापेमारी पर आधारित है. इसमें अमय पटनायक ने शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्ति 'ताऊजी' के घर पर छापेमारी की थी. इसे आईएमडीबी पर 7.4 रेटिंग मिली है.

Raid 2 - Photo Gallery
6/6

रेड 2

अजय देवगन की रेड 2 फिल्म में 1980 के दशक में आयकर विभाग के अधिकारियों की छापेमारी दिखाई गई है. इस दौरान सरदार इंदर सिंह पर आयकर छापेमारी की गई थी. ये भारतीय इतिहास की सबसे लंबी छापेमारी थी. रितेश देशमुख और अजय देवगन की इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.6 रेटिंग मिली थी.

More News