Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • गदर से इंडियन तक… सनी देओल की वो 6 फिल्में, जिनमें दुश्मन रहा पाकिस्तान, सिनेमाघरों में गूंजीं सीटियां

गदर से इंडियन तक… सनी देओल की वो 6 फिल्में, जिनमें दुश्मन रहा पाकिस्तान, सिनेमाघरों में गूंजीं सीटियां

Sunny Deol Movies: बॉलीवुड में जब भी देशभक्ति, जुनून और दुश्मन को धूल चटाने वाले किरदारों की बात होती है, तो सनी देओल का नाम सबसे पहले याद आता है. उनकी दमदार आवाज, गुस्से से भरी आंखें और वो जोशीले डायलॉग, जिन्होंने सिनेमाघरों में बैठे दर्शकों के अंदर तक जोश भर दिया. खासकर पाकिस्तान और सीमा पार के दुश्मनों से भिड़ते उनके किरदारों ने सनी देओल को देशभक्ति फिल्मों का एक अलग चेहरा बना दिया. कभी लोंगेवाला की सरहद पर दुश्मन से मोर्चा लेते मेजर कुलदीप सिंह, तो कभी पत्नी को वापस लाने के लिए पाकिस्तान पहुंचा तारा सिंह, सनी देओल ने पर्दे पर ऐसे कई किरदार निभाए, जिनके लिए देश और परिवार दोनों सबसे ऊपर थे. इन फिल्मों में सिर्फ गोलियों की गूंज नहीं सुनाई दी. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

Last Updated: August 6, 2026 | 6:48 PM IST
Border - Photo Gallery
1/6

बॉर्डर

सनी देओल स्टारर बॉर्डर 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी, जिसे जे.पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था. इसकी कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है. इसमें सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह का किरदार निभाया था. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इंडियन आर्मी की बहादुरी ने पाकिस्तान को लोहे के चने चबवा दिए थे. रातभर भारतीय सैनिकों की छोटी टुकड़ी पाकिस्तानी सेना के बड़े हमले का सामना करती रही.

Gadar Ek Prem Katha - Photo Gallery
2/6

गदर: एक प्रेम कथा

गदर: एक प्रेम कथा 15 जून 2001 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी मुख्य किरदार में थे. सनी देओल ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया था. फिल्म में दिखाया गया था कि 1947 के बंटवारे के दौरान सिख ट्रक ड्राइवर तारा सिंह को मुस्लिम परिवार की सकीना से प्यार हो जाता है. दोनों शादी करते हैं और उनका एक बेटा होता है. बाद में सकीना पिता से मिलने पाकिस्तान जाती है और वो उसे वापस भारत नहीं आने देता. इसके बाद तारा सिंह अपने बेटे के साथ पाकिस्तान जाता है और अपनी सकीना को वापस लेकर आता है.

Maa Tujhe Salaam - Photo Gallery
3/6

मां तुझे सलाम

मां तुझे सलाम फिल्म 25 जनवरी 2002 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी देओल ने मेजर प्रताप का किरदार निभाया. मेजर प्रताप सिंह सीमा पर तैनात हैं और दुश्मन की घुसपैठ तथा आतंकवादी गतिविधियों को रोकने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है. फिल्म में वे स्थानीय लोगों की मदद से दुश्मन की साजिश को नाकाम करते हैं और देश की रक्षा करते हैं.

Indian - Photo Gallery
4/6

इंडियन

इंडियन 26 अक्तूबर 2001 को रिलीज हुई थी. इसमें सनी देओल के साथ शिल्पा शेट्टी, डैनी डेन्जोंगपा, राज बब्बर, मुकेश ऋषि और राहुल देव अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म में सनी देओल ने ईमानदार पुलिस अधिकारी डीसीपी राजशेखर आजाद का किरदार निभाया था. वो आतंकवाद के साथ ही भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ लड़ते नजर आए थे. इसके कारण उनकी पर्सनल लाइफ में आई परेशानियां भी दिखाई जाती हैं.

The Hero: Love Story of a Spy - Photo Gallery
5/6

द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय

द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय 10 अप्रैल 2003 को रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा और अमरीश पुरी मेन किरदारों में थे. सनी ने मेजर अरुण खन्ना, प्रीति ने रेशमा और प्रियंका ने शाहीन का किरदार निभाया था. फिल्म में अरुण भारतीय खुफिया अधिकारी होते हैं. इसी दौरान एक मिशन पर उन्हें रेशमा से प्यार हो जाता है. रेशमा और अरुण की सगाई वाले दिन एक्सीडेंट होता है और वो पानी में बहकर दूसरे देश पहुंच जाती है. इसके बाद इलाज के लिए पाकिस्तान पहुंच जाती है. वहां उसकी मुलाकात अरुण से होती है, जो किसी मिशन पर है और शाहीन से शादी करता है. कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और परमाणु हथियार तक पहुंच जाती है.

Gadar 2 - Photo Gallery
6/6

गदर 2

11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई गदर में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा प्रमुख भूमिकाओं में हैं. सनी ने फिर से तारा सिंह और अमीषा ने सकीना का किरदार निभाया. फिल्म में तारा सिंह साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय पाकिस्तान में फंस जाता है और उसका बेटा जीते उसे पाकिस्तान से रेस्क्यू करके लाता है.

More News