Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Swara Bhasker on Body Shaming: ‘मुस्लिम से शादी करके भद्दी हो गई…’, ट्रोलर्स के ताने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- ‘सेक्सी लड़कियां देखनी हैं तो मेरे…’

Swara Bhasker on Body Shaming: ‘मुस्लिम से शादी करके भद्दी हो गई…’, ट्रोलर्स के ताने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- ‘सेक्सी लड़कियां देखनी हैं तो मेरे…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मुस्लिम नेता फहाद अहमद से शादी और बेटी के जन्म के बाद लगातार बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग का शिकार हो रहीं स्वरा ने अब ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने वजन बढ़ने से लेकर अपनी इंटरफेथ मैरिज पर बेबाकी से बात की. आइए जानते हैं उन्होंने ट्रोल्स को चुप कराने के लिए क्या-क्या कहा.

Last Updated: August 12, 2026 | 6:41 PM IST
swara bhaskar - Photo Gallery
1/6

ट्रोल्स को स्वरा भास्कर का जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को दूसरे धर्म में शादी करने और बेटी के जन्म के बाद वजन बढ़ने (वेट गेन) को लेकर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था. ट्रोल्स का कहना था कि मुस्लिम से शादी करने के बाद वे मोटी और भद्दी हो गई हैं. अब स्वरा ने एक पॉडकास्ट के जरिए इन सभी ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

swara bhaskar - Photo Gallery
2/6

‘मेरी जिंदगी आपकी आंखों के लिए नहीं चल रही’

जय मदान के पॉडकास्ट में बॉडी शेमिंग पर बात करते हुए स्वरा ने कहा, 'इतने खाली/वेल्ले बैठे हो भाई, तुम्हें किसी और के वजन से क्या लेना-देना है? मेरी जिंदगी आपकी आंखों को खुश करने के लिए नहीं चल रही है. अगर आपको सिर्फ सेक्सी लड़कियां देखनी हैं, तो कोई दूसरा पेज जाकर देखें, मेरे पेज पर किसने बुलाया है?

swara bhaskar - Photo Gallery
3/6

'डिलीवरी के बाद महिला का शरीर बदलता है'

स्वरा ने उम्र और शरीर में आने वाले प्राकृतिक बदलावों पर बात की, 'ढाई साल पहले बच्चे के जन्म के बाद महिला के शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक है. हमारी इंडस्ट्री में हमेशा बोटॉक्स, इंजेक्शंस और प्लास्टिक सर्जरी के जरिए जवानी बनाए रखने का दबाव रहता है, लेकिन सच्चाई यह है कि जिंदगी और शरीर बदलते हैं. यदि 45 साल की महिला 16 साल की लड़की की तरह बिहेव करे, तो वह खुद अजीब लगेगा. वैसे तो मैं गालियां सुनने की आदी हूं, लेकिन बच्चा होने के बाद इंसान थोड़ा ज्यादा संवेदनशील हो जाता है.

swara bhaskar - Photo Gallery
4/6

‘मुस्लिम से शादी कर मोटी-भद्दी हो गई’

स्वरा ने इलेक्शन कैंपेन के दौरान का एक किस्सा साझा किया, 'पति फहाद अहमद के साथ चुनाव प्रचार के दौरान व्यस्तता की वजह से वे बिना मेकअप के चली गई थीं, जिसकी फोटो टीम ने पोस्ट कर दी थी. ट्रोल्स ने उनकी पुरानी फोटो से तुलना करते हुए लिखा कि "मुसलमान से शादी करके ऐसी हो गई, मोटी और भद्दी हो गई", जिससे उनके पति फहाद भी परेशान हो गए थे.

swara bhaskar - Photo Gallery
5/6

महिलाओं पर अच्छा दिखने का दबाव

इंडस्ट्री के दबाव और अपनी सोच पर स्वरा ने कहा, 'मैं जिद्दी हूं, अब वजन कम नहीं करूंगी और अपने इंस्टाग्राम पर ऐसे ही 'हैप्पी हिप्पो' की तरह रहूंगी. ग्लैमर इंडस्ट्री या पब्लिक फेसिंग जॉब में महिलाओं पर हमेशा अच्छा दिखने और पतले होने का बहुत दबाव रहता है. बच्चे के जन्म और ब्रेस्टफीडिंग के समय ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है. ऐसे में महिलाओं पर पतले होने का दबाव डालना गलत है, लेकिन भाग्यवश मुझे परिवार का पूरा सपोर्ट और सही किताबें मिलीं.

swara bhaskar - Photo Gallery
6/6

स्वरा भास्कर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ

स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी. सितंबर 2023 में दोनों ने अपनी बेटी 'राबिया' का स्वागत किया. स्वरा को आखिरी बार टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में उनके पति के साथ देखा गया था. फिलहाल उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है.

More News