Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘झांसी की रानी’ से लेकर ‘द केरला स्टोरी-2’ तक…कौन हैं उल्का गुप्ता? जिन्होंने बनाई अलग पहचान

‘झांसी की रानी’ से लेकर ‘द केरला स्टोरी-2’ तक…कौन हैं उल्का गुप्ता? जिन्होंने बनाई अलग पहचान

Ulka Gupta Upcoming Movies: ‘द केरला स्टोरी 2′ की सफलता के बाद लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने हाल ही में उसने एक बयान दिया है. जिसके बाद उन्होंने नए बहस को जन्म दे दिया है. दरअसल, उन्होंने कहा कि उन्हें रोल की लंबाई से ज्यादा समाज से जुड़े विषय और वे दर्शकों को जो संदेश देते हैं, वे ज़्यादा उत्साहित करते हैं. अपनी अगली फ़िल्म में जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं, एक्ट्रेस मुख्य किरदार से ज्यादा फिल्म के विषय को लेकर उत्साहित हैं.

Last Updated: April 26, 2026 | 5:20 PM IST
who is ulka gupta - Photo Gallery
1/8

कौन हैं उल्का गुप्ता?

उल्का गुप्ता टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2009 में टीवी शो ‘7 फेरे’ से की थी.

Gained a distinct identity through TV serial Jhansi Ki Rani - Photo Gallery
2/8

टीवी सीरियल ‘झांसी की रानी’ से मिली पहचान

इसके बाद उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज और फिल्मों में काम किया. खास तौर पर टीवी सीरियल ‘झांसी की रानी’ में उनके अभिनय ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.

Worked in regional industry - Photo Gallery
3/8

क्षेत्रीय इंडस्ट्री में किया काम

उन्होंने क्षेत्रीय फिल्मों में काम किया है. उन्होंने तेलुगू, बंगाली और मराठी फ़िल्में की हैं. इसके अलावा वो अभी तेलुगू फिल्म ‘प्रेमकु नमस्कारम’ कर रहीं हैं.

Several artists working together - Photo Gallery
4/8

कई कलाकार एक साथ कर रहे काम

इसके अलावा, तेलुगू-हिंदी-मलयालम फ़िल्म ‘अगाधा’ एक हॉरर फ़िल्म है, जिसमें कई कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं. इसमें भी वो नजर आने वाली हैं.

rajni ki baraat - Photo Gallery
5/8

‘रजनी की बारात’ फिल्म में आएंगी नजर

आदित्य अमन की फिल्म रजनी की बारात में उल्का गुप्ता नजर आने वाली है. जिसके बारे में उनका कहना है कि यह बहुत ही दमदार फिल्म है.

Rajni ki baraat story - Photo Gallery
6/8

क्या है इस फिल्म की कहानी?

इस फिल्म के बारे में बताते हुए वो कहती हैं कि इस फिल्म में मेरा किरदार समाज की बनी-बनाई रीतियों के खिलाफ जाकर अपनी बारात खुद लेकर जाती है.

film is based on true events - Photo Gallery
7/8

सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म

इसके अलावा, वो आगे बताती हैं कि यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है, बल्कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है.

Ulka Gupta hails from Bihar - Photo Gallery
8/8

बिहार की रहने वाली हैं उल्का गुप्ता

इस बारे में वो कहती हैं कि शायद लोगों को यह बात पता नहीं है, लेकिन मेरी जड़ें बिहार से जुड़ी हुई हैं. मेरा जन्म और परवरिश भले ही मुंबई में हुई हो, लेकिन मैं बड़े गर्व के साथ कहती हूं कि मैं एक बिहारी हूं.

More News