क्या होता है E- Aadhar? कहां किया जाता है इस्तेमाल, कैसे करें डाउनलोड, आसान स्टेप्स में समझें पूरी डिटेल
what is E Aadhar: आज के डिजिटल युग में पहचान के लिए आधार कार्ड एक सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है. आधार कार्ड की जरूरत आपको बैंक से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक में पड़ती है. लेकिन, कई लोग आधार कार्ड की फीजिकल कॉपी यानि असली आधार कार्ड लेकर नहीं चलते हैं. इसलिए E-Aadhaar का ऑप्शन आजकल काफी बढ़ गया है.
आप अपने साथ ई-आधार कार्ड भी रख सकते हैं यह भी उतना ही जरूरी और वैध्य है, जितना कि आधार कार्ड होता है. लेकिन, आपको पहले यह जान लेना चाहिए कि आखिर ई-आधार कार्ड की जरूरत कहां पड़ती है और इसे डाउनलोड कैसे किया जाता है. चलिए जानते हैं.
क्या होता है E- Aadhar?
देखा जाए तो e-Aadhaar UIDAI द्वारा जारी किया गया आधार कार्ड है, जो एक प्रकार से फीजिकल नहीं होकर इलेक्ट्रॉनिक वर्जन है. यह पूरी तरह से बल्कि, उतना ही वैलिड होता है जितना कि आपका फीजिकल आधार कार्ड वैध्य होता है.
कहां से डाउनलोड होगा E- Aadhar?
अगर आपको E- Aadhar डाउनलोड करना है तो इसके लिए आपको MyAadhaar पोर्टल पर जाना होगा. अब मांगी हुई डिटेल्स भरकर आप अपने ई-आधार को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. यह पीडीएफ के रूप में आपके पास डाउनलोड हो जाएगा.
कहां इस्तेमाल होता है?
E-Aadhaar का इस्तेमाल बैंक में खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और ऑनलाइन KYC आदि कराने में इस्तेमाल होता है. यही नहीं, E-Aadhaar को आप मोबाइल की सिम लेने से लेकर ट्रैवलिंग में पहचान के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे फायदेमंद होता है E-Aadhaar?
देखा जाए तो E-Aadhaar आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है. दरअसल, E-Aadhaar न तो कभी खराब होगा और न ही इसे खोने का कोई डर रहता है. आप इसे अपने मोबाइल में हमेशा रख सकते हैं और कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्या होता है E-Aadhaar का पासवर्ड?
आधार कार्ड की ही तरह E-Aadhaar में भी आपको वही पासवर्ड देखने के लिए मिलता है. इसके लिए आपको अपने नाम के पहले 4 अक्षरों के साथ ही साथ अपनी डेट ऑफ बर्थ का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करना है.
क्या वाकई वैलिड होता है ई-आधार?
जी हां, ई-आधार कार्ड पूरी तरह से वैलिड होता है. भारत सरकार के आधार एक्ट के मुताबिक ई-आधार किसी भी फीजिकल आधार कार्ड की ही तरह वैलिड होता है, जिसे आप आधार के तौर पर कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं.