क्या होती हैं फेसलिफ्ट कारें? आखिर क्यों लॉन्च किया जाता है ये वर्जन, अन्य मॉडल्स से कैसे है अलग
what is facelift cars: आजकल भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कारों की भरमार हैं. सेफ्टी के साथ-साथ आजकल कारों में बहुत से एडवांस फीचर्स दिए जाते हैं. आपने अक्सर सुना होगा कि ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई फेसलिफ्ट कार या फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हुआ है. लेकिन, बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि फेसलिफ्ट कारें होती क्या हैं.
देखा जाए तो यह नई जनरेशन की कारें होती हैं, जिन्हें फेसलिफ्ट वर्जन कहा जाता है. अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है तो इस लेख को जरूर पढे़ं. चलिए जानते हैं क्या होती हैं फेसलिफ्ट कारें?
क्या होती हैं फेसलिफ्ट कारें?
आसान भाषा में समझें तो फेसलिफ्ट मॉडल या वर्जन उन लोकप्रिय कारों को कहा जाता है, जिनमें कंपनी पुरानी कारों के नए मॉडल्स को लॉन्च करके उसमें बड़े बदलाव करती है और कई एडवांस फीचर्स भी दिए जाते हैं.
क्यों लॉन्च होती हैं फेसलिफ्ट कारें?
बाजार में नई फेसलिफ्ट कारें इसलिए लॉन्च की जाती हैं क्योंकि अन्य कार निर्माता कंपनियों के साथ मुकाबला करना होता है साथ ही साथ कार में नए और दमदार फीचर्स भी दिए जाते हैं.
फेसलिफ्ट में क्या बदलाव होते हैं?
फेसलिफ्ट कारों में एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी कई बदलाव देखे जाते हैं. इसमें अपडेटेड हेडलाइट और टेललाइट्स के साथ-साथ नए अलॉय व्हील्स और नया डैशबोर्ड डिजाइन भी देखने के लिए मिलता है.
कब आता है फेसलिफ्ट मॉडल?
कंपनियों द्वारा फेसलिफ्ट मॉडल्स आमतौर पर 3 से 4 साल बाद ही लॉन्च किया जाता है. फेसलिफ्ट मॉडल को इस अंतराल के बाद लॉन्च करके कंपनियां कारों में बड़े और कुछ खास बदलाव देती हैं.
ज्यादा पसंद की जाती हैं फेसलिफ्ट
आमतौर पर पुरानी कारों के मुकाबले फेसलिफ्ट कारों को ज्यादा पसंद किया जाता है. फेसलिफ्ट वर्जन को ज्यादा अच्छा और एडवांस फीचर्स से भरपूर माना जाता है, यही कारण है कि इन कारों की सेल भी ज्यादा होती है.
फेसलिफ्ट कार किसके लिए सही है?
फेसलिफ्ट कारें आमतौर पर उन लोगों के लिए सही होती हैं, जिन लोगों को नए फीचर्स और ज्यादा अच्छा लुक पसंद आता है. फेसलिफ्ट कारें उन लोगों के लिए भी अच्छी हो सकती हैं, जिन्हें कुछ-कुछ समय पर कार बदलना अच्छा लगता है.