Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Yash से Kiara तक, Toxic में दिखेगा सितारों का जलवा, डार्क लुक और बोल्ड सीन्स से मचाएंगे तहलका

Yash से Kiara तक, Toxic में दिखेगा सितारों का जलवा, डार्क लुक और बोल्ड सीन्स से मचाएंगे तहलका

Toxic Starcast: कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर भी आज शाम सात बजे रिलीज होने वाला है. ये फिल्म पहले मार्च 2026 में रिलीज होने वाली थी. इसके बाद इसकी रिलीजिंग डेट टाल दी गई और अब ये फिल्म 5 महीने बाद रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने फिल्म से रॉकिंग स्टार ‘टॉक्सिक’ से यश का नया पोस्टर जारी किया है और बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को शाम सात बजे रिलीज किया जाने वाला है. वहीं इसी बीच इसकी उत्सुकता भी है कि आखिर फिल्म में कौन-कौन एक्टर और एक्ट्रेस नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में…

Last Updated: August 8, 2026 | 3:40 PM IST
Yash Role in Toxic - Photo Gallery
1/6

टॉक्सिक में यश

टॉक्सिक में साउथ सुपरस्टार यश नजर आएंगे. यश फिल्म में राया का किरदार निभाएंगे, जो एक बेहद डार्क, रहस्यमयी और खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं. उनका लुक काफी इंटेंस और स्टाइलिश रखा गया है. किरदार की दुनिया क्राइम, पावर और अंडरवर्ल्ड से जुड़ी हुई बताई जा रही है.

Kiara Advani - Photo Gallery
2/6

कियारा आडवाणी

टॉक्सिक में कियारा आडवाणी 'नादिया' के किरदार में नजर आएंगी. मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक भी नादिया के नाम से ही जारी किया था. कियारा ने खुद नादिया को अपने करियर के सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक बताया है.

Tara Sutharia - Photo Gallery
3/6

तारा सुतारिया

टॉक्सिक में तारा सुतारिया का अवतार काफी ग्लैमरस और डार्क बताया जा रहा है. फिल्म में उनका किरदार कहानी के रहस्यमयी और स्टाइलिश माहौल को और ज्यादा इंटेंस बनाता है. टॉक्सिक के पोस्टर पर तारा का लुक रिलीज किया गया, जिसमें उनके लुक में बोल्ड फैशन, डार्क मेकअप और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला.

Nayanthara - Photo Gallery
4/6

नयनतारा

टॉक्सिक में नयनतारा गंगा के किरदार में नजर आएंगी. मेकर्स ने गंगा की पूरी बैकस्टोरी और किरदार के कई अहम पहलुओं को सार्वजनिक नहीं किया है. हालांकि उनका लुक देखकर साफ है कि वे भी अपराध की डार्क दुनिया से गहरा ताल्लुक रखती हैं.

Rukmini Vasanth - Photo Gallery
5/6

रुक्मिणी वसंत

टॉक्सिक में रुक्मिणी वसंत का किरदार 'मेलिसा' का है. मेकर्स ने जनवरी 2026 में उनका फर्स्ट लुक जारी करते हुए किरदार के नाम का खुलासा किया था. वे ग्लैमरस, स्टाइलिश और रहस्यमयी अंदाज में नजर आती हैं.फर्स्ट लुक में वह 1960s-स्टाइल पार्टी के माहौल में दिखाई देती हैं.

Huma Quereshi - Photo Gallery
6/6

हुमा कुरेशी

हुमा कुरेशी एलिजाबेथ के किरदार में नजर आएंगी. एलिजाबेथ का किरदार रहस्यमयी, संयमित और डार्क शेड्स वाला बताया जा रहा है. उनके लुक में elegance और danger दोनों का मेल देखने को मिलेगा.

More News