Live
Search
Home > क्रिकेट > सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, फिर वीरेंद्र सहवाग को किस बात की सता रही चिंता? बोले- बहुत मारामारी होगी…

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, फिर वीरेंद्र सहवाग को किस बात की सता रही चिंता? बोले- बहुत मारामारी होगी…

टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने टिकटों को लेकर जताई चिंता. उन्होंने कहा है कि टिकटों की काफी मारामारी रहेगी.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-02 10:46:26

Mobile Ads 1x1
Virender Sehwag on Semifinal Tickets: टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है. लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को एक अलग ही बात की चिंता सता रही है. सहवाग ने कहा है कि सेमीफाइनल मुकाबले के टिकटों को लेकर ‘बहुत मारामारी’ होने वाली है. यह बात उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान कही.
 
भारत का सामना अब इंग्लैंड से होगा. यह बड़ा मुकाबला मुंबई के मशहूर वानखेडे में खेला जाएगा. सेमीफाइनल मैच होने की वजह से फैंस में जबरदस्त उत्साह है. ऐसे बड़े मैचों में स्टेडियम हमेशा फुल रहता है और टिकट बहुत जल्दी खत्म हो जाते हैं. सहवाग ने कॉमेंट्री करने के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत सेमीफाइनल में तो पहुंच गया है लेकिन टिकटों की खूब मारामारी रहने वाली है. सेमीफाइनल मैच हो और टिकट आसानी से मिल जाए, ऐसा बहुत कम होता है.
 

रोमांचक रहता है मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक रहता है. दोनों टीमों के पास शानदार खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. जो टीम जीतेगी, वह सीधे फाइनल में पहुंचेगी. यही वजह है कि इस मैच को लेकर फैंस के बीच खास उत्साह है. अब मैदान के अंदर खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन मैदान के बाहर टिकटों के लिए भी बड़ी होड़ रहेगी.

 

जल्दी कर लें टिकट बुकिंग

सहवाग की बात से साफ है कि सेमीफाइनल का जोश सिर्फ खिलाड़ियों में ही नहीं, बल्कि दर्शकों में भी बराबर देखने को मिल रहा है. दोनों टीमें 5 मार्च को आमने सामने होगी. जो भी टीम जीतेगी वह सीधे फाइनल में एंट्री करेगी. फैंस यही कोशिश करेंगे कि वह जल्दी से अपने लिए टिकट बुक कर लें और मैच का आनंद स्टेडियम जाकर लें. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, फिर वीरेंद्र सहवाग को किस बात की सता रही चिंता? बोले- बहुत मारामारी होगी…

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-02 10:46:26

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS