Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > Balrampur Accident: बलरामपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौके पर मौत

Balrampur Accident: बलरामपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौके पर मौत

Balrampur Road Accident News: बताया जा रहा है कि विकास सामानों की डिलीवरी देने वाड्राफनगर से महेवा की ओर बाइक से निकला था. इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास सामने से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 18:01:31 IST

Mobile Ads 1x1

Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई. हादसा वाड्रफनगर के अंबेडकर चौक के समीप हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. डिलीवरी बॉय हेलमेट लगाया हुआ था, बावजूद इसके उसके सिर के परखच्चे उड़ गए.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली क्षेत्र के बड़का गांव का निवासी था और वाड्रफनगर में रहकर डेलीवेरी कंपनी में कार्यकर्ता था. बताया जा रहा है कि विकास सामानों की डिलीवरी देने वाड्राफनगर से महेवा की ओर बाइक से निकला था. इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास सामने से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

युवक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया ट्रक चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक युवक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही वाड्राफनगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS