Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Rewa Accident: तेज रफ्तार का कहर! एसके स्कूल के पास बेकाबू ऑटो पलटा, श्रमिक की दर्दनाक मौत

Rewa Accident: तेज रफ्तार का कहर! एसके स्कूल के पास बेकाबू ऑटो पलटा, श्रमिक की दर्दनाक मौत

Rewa Accident News: मध्य प्रदेश के रीवा शहर के सिटी कोतवाली थानक्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां पर एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवाल एक श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई.

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 16:51:16 IST

Mobile Ads 1x1
Rewa Accident News: शहर के सिटी कोतवाली थानक्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहाँ एक तेज रफ्तार ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना एसके स्कूल के समीप की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, निपनिया निवासी विनोद साकेत पिता रामलाल साकेत रोज की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे. वे एक ऑटो में सवार होकर निपनिया से बाजार की ओर जा रहे थे, तभी एसके स्कूल के पीछे तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इस दुर्घटना में विनोद साकेत को गंभीर चोटें आईं.

घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद विनोद की जान नहीं बचाई जा सके. मृतक की पत्नी रुक्मणी साकेत ने बताया कि पूरा परिवार मजदूरी करता है. जिस समय यह हादसा हुआ, वह खुद खेतों में फसल की कटाई करने गई हुई थीं. उन्हें बाद में घटना की जानकारी मिली. विनोद पिछले कुछ दिनों से काम के सिलसिले में घर से बाहर ही थे.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय वाहनों की तेज गति अक्सर हादसों का कारण बनती है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS