Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > गिरेबां पर हाथ डाला, कपड़े फाड़े… मुंह पर फेंक दी शर्ट; बीच सड़क भिड़े पति-पत्नी, डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज!

गिरेबां पर हाथ डाला, कपड़े फाड़े… मुंह पर फेंक दी शर्ट; बीच सड़क भिड़े पति-पत्नी, डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज!

मेरठ में 1.5 साल पुरानी लव मैरिज का कोर्ट में ऐसा शर्मनाक रूप देखने को मिला कि देखने वाले अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए. बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी पिछले 6 महीने से कोर्ट में लड़ाई लड रहे हैं जो सड़क तक जा पहुंची.

Written By:
Last Updated: 2026-07-25 16:57:13

Mobile Ads 1x1

उत्तर प्रदेश के मेरठ से लव मैरिज के बाद रिश्तों के दर्दनाक अंत का ऐसा नजारा सामने आया है जिसे देखकर आपका भी प्यार से भरोसा उठा जाएगा. दरअसल, यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है जो 6 महीने ने कोर्ट में संघर्ष कर रहे हैं. दोनों की शादी 1.5 साल पहले हुई थी. एक-दूसरे से काफी प्यार करते थे लेकिन शुक्रवार को कोर्ट के बाहर एक मामूली से विवाद पर दोनों आमने-सामने आ गए. गुस्साई पत्नी ने पति के गिरेबां को तार-तार कर दिया और कपड़े फाड़ दिए, जिसके बाद पति ने भी अपनी फटी हुई शर्ट पत्नी के मुंह पर फेंक दी. बीच सड़क पर विवाद देख पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया लेकिन थाने के अंदर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया. जानें आखिर क्या है पूरा मामला और प्यार के बाद वैवाहिक रिश्तों में इतनी दरार क्यों आई?

पति के खिलाफ की थी FIR

इस मामले की शुरुआती जांच में सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि पति मूल रूप से मुजफ्फरपुर के जानसठ का रहने वाला है जिसकी शादी डेढ़ साल पहले ब्रह्मपुरी निवासी युवती से हुआ था. दोनों का पहले से एक-दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग था. लेकिन शादी के 1 साल के अंदर दोनों के बीच विवाद होने लगा. 6 महीने पहले ही पत्नी ने ब्रह्मपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी जो अभी भी जांच के दायरे में है. पति मेरठ पुलिस लाइन में सिपाही की ट्रेनिंग कर रहा है.

आईफोन को लेकर हो गया विवाद

एक लंबे अरसे बाद, पति-पत्नी का आमना-सामना मेरठ कचहरी के बाहर हो गया, जहां पत्नी ने अपना मोबाइल वापस मांगा तो पति भड़क गया. दोनों के बीत बीच सड़क तीखी बहस छिड़ गई. मामला इतना गर्मा गया कि पत्नी ने पति के गिरेबां पर हाथ डाल दिया और शर्ट को खींच-खींचकर फाड़ दिया. इस बीच पति खुद को बचाते नजर आया लेकिन जब पत्नी ने शर्ट को पूरी तरह से खींचने की कोशिश की तो पति ने अपने आप शर्ट उतारकर पत्नी के मुंह पर फेंक दी. 

कानूनी कार्रवाई से इन्कार

जब यह विवाद चल रहा था तो सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पूरी वारदात को वहां खड़े लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जैसे ही स्थानीय पुलिस को पति-पत्नी के इस विवाद की खबर हुई थी तो पुलिस की एक टीम ने दोनों को अरेस्ट किया और थाने ले गए, जहां दोनों पति-पत्नी से पूछताछ की गई लेकिन एक-दूसरे पर लीगल एक्शन लेने से मना कर दिया. सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष काफी देर तक बहस करते रहे. बातचीत हुई लेकिन आधिकारिक शिकायत नहीं दी है. दोनों ही थाने से वापस लौट गए.

ये भी पढ़ें:- माथे पर बिंदी सजाना पड़ा भारी… ‘वापस भारत जाओ’ कहकर सोशल मीडिया पर भड़की नफरत, महिला डॉक्टर ने दिया करारा जवाब!

MORE NEWS