Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली-नोएडा में कहां-कहां रहेगा जाम का खतरा, किन रास्तों का करें इस्तेमाल? एडवाइजरी जारी

दिल्ली-नोएडा में कहां-कहां रहेगा जाम का खतरा, किन रास्तों का करें इस्तेमाल? एडवाइजरी जारी

Noida Traffic Advisory: आज मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती के मौके पर सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. अगर आप भी सफर करने का इरादा कर रहें हैं तो एक बार ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 14, 2026 07:34:42 IST

Mobile Ads 1x1

Noida Traffic Advisory: नोएडा में आज (14 अप्रैल, 2026) को सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) कार्यक्रम के मद्देनज़र विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसके लिए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए नोएडा में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा.

हालांकि राहत की बात यह है कि कल नोएडा में अलग-अलग जगहों पर बड़े पैमाने पर हुए फैक्ट्री मजदूरों का प्रदर्शन पूरी तरह थम चुका है. दोबारा ऐसे किसी विरोध-प्रदर्शन का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है. लेकिन फ‍िर भी पुलिस प्रशासन इसके लिए मुसतैद है.

नोएडा में कहां-कहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन?

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दलित प्रेरणा स्थल के पास दबाव बढ़ने पर वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा. यह ट्रैफिक सेक्टर-37, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक होते हुए सेक्टर-15 गोलचक्कर से अपने गंतव्य तक जा सकेगा.
  • एक्सप्रेसवे से सेक्टर-95 (गेट नं. 4) की ओर जाने वाले रास्ते पर अगर यहां ट्रैफिक अधिक हुआ तो वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर मोड़ा जाएगा. यहां से वाहन रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 या सेक्टर-18 अंडरपास के रास्ते आगे बढ़ सकेंगे.
  • डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के पास दबाव की स्थिति में ट्रैफिक को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा. यह ट्रैफिक सेक्टर-15, रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक और सेक्टर-37 के रास्ते आगे बढ़ेगा.

दिल्ली से नोएडा आने वालों को दी गई ये सलाह

  • DND Flyway और कालिंदी कुंज रूट पर भारी दबाव की संभावना है, इसलिए पीक टाइम (सुबह–दोपहर) में यात्रा टालें.
  • फिल्मसिटी और सेक्टर-18 के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसलिए सेक्टर-62, सेक्टर-63 या एनएच-9 (गाजियाबाद रूट) का विकल्प अपनाएं.
  • अगर दलित प्रेरणा स्थल या सेक्टर-95 की ओर जा रहे हैं तो पहले से पार्किंग प्लान तय करें, क्योंकि मौके पर एंट्री सीमित हो सकती है.
  • गूगल मैप/नेविगेशन का इस्तेमाल करें और रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट देखकर ही रूट चुनें.
  • सेक्टर-37 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग दलित प्रेरणा स्थल गेट नं. 1 के अंदर की जाएगी.
  • दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों के लिए फिल्मसिटी क्षेत्र की मल्टीलेवल पार्किंग तय की गई है.
  • कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले वाहनों को सेक्टर-95 गंदा नाला के पास बने अंडरग्राउंड पार्किंग स्थल में खड़ा किया जाएगा.

आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी

इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि डायवर्जन के दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को सुचारु रूप से निकाला जाएगा ताकि किसी भी स्थिति में राहत कार्य प्रभावित न हो.

यातायात पुलिस ने लोगों से की अपील

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. किसी भी समस्या की स्थिति में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है.

MORE NEWS