Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Saharanpur News: सहारनपुर में नकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बलवा मामले में 6 वांछित आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur News: सहारनपुर में नकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बलवा मामले में 6 वांछित आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur Latest News: गिरफ्तार आरोपियों में मेहरदीन, अफजाल, नदीम, लोकेश, अर्जुन और अरुण शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 बेसबॉल डंडे भी बरामद किए हैं. अभियुक्त लोकेश के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 20:19:37 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: सहारनपुर जनपद के थाना नकुड़ क्षेत्र में बलवा करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई इस्लामनगर रोड, अम्बेहटापीर में हुए हिंसक झगड़े के बाद की गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दो पक्ष आपस में लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी बाधित हो गया. 

यहां तक कि आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस गए. इस गंभीर मामले में चौकी प्रभारी अम्बेहटापीर द्वारा दोनों पक्षों के 15-20 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आम के बाग से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने 2 बेसबॉल डंडे भी बरामद किए

गिरफ्तार आरोपियों में मेहरदीन, अफजाल, नदीम, लोकेश, अर्जुन और अरुण शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 बेसबॉल डंडे भी बरामद किए हैं. अभियुक्त लोकेश के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है.

इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस टीम के कई सदस्य शामिल रहे. सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है.पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा मजबूत हुआ है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS