Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Weather Update: राज्य के कई जिलों में लुढ़का पारा, 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान

UP Weather Update: राज्य के कई जिलों में लुढ़का पारा, 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान

Weather in UP: यूपी में मानसून चरम पर है. अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन के बाद बारिश में कुछ कमी देखने को मिलेगी.

Written By:
Last Updated: July 22, 2026 11:10:27 IST

Mobile Ads 1x1

UP Weather Report: सोमवार से ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो रही है. इस वजह से पारा लुढ़का है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. पिछले तीन दिनों से तराई, पश्चिमी जिलों और पूर्वांचल में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो रही है.

बता दें कि मंगलवार को मिर्जापुर, शाहजहांपुर, चित्रकूट और बलिया समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किये हैं. जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र और बुंदेलखंड क्षेत्र सहित 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. हालांकि क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 जुलाई से ज्यादातर जिलों में मानसून के कमजोर पड़ने का अनुमान बताया है. मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने के बावजूद दक्षिणी यूपी के जिलों बुंदेलखंड, सोनभद्र और मिर्जापुर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

26 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून 

आज प्रदेश के कुल 63 जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि करीब 60 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 10 जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट, 18 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 45 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले दो दिन कमजोर पड़ेगा लेकिन 26 जुलाई से ये फिर एक्टिव हो जायेगा.

MORE NEWS