Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Women Reservation Bill: रायबरेली में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन’, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान बोले- ‘सपा-कांग्रेस को चुनाव में…’

Women Reservation Bill: रायबरेली में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन’, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान बोले- ‘सपा-कांग्रेस को चुनाव में…’

Raebareli Protest: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने आरोप लगाया कि सपा की मानसिकता तो हमेशा से महिला विरोधी रही है, जिसका गवाह उत्तर प्रदेश का काला इतिहास रहा है. आज योगी राज में बेटियां बेखौफ हैं और महिलाएं स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 22:41:17 IST

Mobile Ads 1x1

Women Reservation Bill Protest: रायबरेली शहर की सड़कों पर जब ‘नारी शक्ति’ का हुंकार गूंजा, तो विपक्षी खेमे में हलचल मच गई. जिला पंचायत से लेकर डिग्री कॉलेज तक निकली ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ के जरिए भाजपा ने न केवल अपनी ताकत दिखाई, बल्कि सपा और कांग्रेस के ‘महिला कार्ड’ पर भी सवाल खड़े कर दिए. सम्मेलन के मुख्य अतिथि और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मंच से सीधा प्रहार करते हुए कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस और सपा ने दिखा दिया कि उनकी सोच में महिलाओं का स्थान कहां है.

मंत्री राकेश सचान यहीं नहीं रुके, उन्होंने सपा के पुराने शासनकाल की याद दिलाते हुए तीखा तंज कसा. उन्होंने कहा कि सपा की मानसिकता तो हमेशा से महिला विरोधी रही है, जिसका गवाह उत्तर प्रदेश का काला इतिहास रहा है. आज योगी राज में बेटियां बेखौफ हैं और महिलाएं स्वावलंबन की नई इबारत लिख रही हैं.

सपा-कांग्रेस को आधी आबादी देगी करारा जवाब 

सम्मेलन के दौरान जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने भी तल्ख तेवर दिखाए और साफ कहा कि महिलाओं के हक पर डाका डालने वाली जोड़ी (सपा-कांग्रेस) को आने वाले चुनाव में आधी आबादी करारा जवाब देगी.

​सड़कों पर जोश, मंच से ललकार

पदयात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी और सुधा अवस्थी की अगुवाई में उमड़ी महिलाओं की भीड़ ने सियासी माहौल गरमा दिया. मंच पर मौजूद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, शीला सिंह और अनीता श्रीवास्तव जैसी कद्दावर नेत्रों ने एक सुर में कहा कि अब महिलाएं ‘वोट बैंक’ नहीं, बल्कि प्रदेश की ‘भाग्य विधाता’ हैं.

इस दौरान देवेंद्र सिंह, शरद सिंह, मीडिया प्रभारी विनय शुक्ला सहित भारी संख्या में भाजपा योद्धाओं ने अपनी उपस्थिति से विपक्ष को कड़ा संदेश दिया. पदयात्रा से लेकर सम्मेलन के समापन तक, पूरे रायबरेली में सिर्फ ‘नारी शक्ति’ के संकल्पों की गूंज सुनाई दी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS