Viral Video: CJP प्रोटेस्ट के दौरान और उसके बाद कुछ ऐसी वीडियो वायरल हुई जिसे देखकर हर कोई हैरान था. दरअसल, इन वायरल वीडियो में PM मोदी और कई बड़े लीडर्स को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. वहीँ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता अपने बेटे को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है. बेटे ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ़ अपशब्द कहे थे.
वायरल हुआ वीडियो
वहीँ अब इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 28 और 29 जुलाई को बड़े पैमाने पर शेयर किए गए इन वीडियो में पिता को बेटे से उन टिप्पणियों के लिए माफ़ी माँगने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है. ऑनलाइन घूम रहे अलग-अलग क्लिप्स को “पार्ट 1” और “पार्ट 2” का नाम दिया गया है. “पार्ट 1” में बेटा कथित तौर पर अपशब्द कहता हुआ दिख रहा है, और “पार्ट 2” में पिता और बेटे के बीच बहस या टकराव दिखाई दे रहा है.
🤣 From allegedly abusing Yogi Adityanath during the CJP protest…
…to getting the biggest reality check at home.
After his father reportedly found out about his remarks against the Uttar Pradesh Chief Minister, he confronted him over it.
Looks like the toughest feedback… pic.twitter.com/EbK0GhO1Wl
— The Alternate Media (@AlternateMediaX) July 29, 2026
पिता ने जड़े थप्पड़
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ आई हैं. जहाँ कुछ यूज़र्स ने पिता के काम का समर्थन किया, वहीं दूसरों ने उनकी आलोचना करते हुए थप्पड़ मारने को बच्चों के साथ दुर्व्यवहार (चाइल्ड अब्यूज़) बताया. जी हाँ! इस वायरल वीडियो पर तरह तरह के कमैंट्स भी आ रहे हैं.