Namita Thapar Namaz Video Controversy: नमिता थापर का यह वीडियो केवल एक सफाई नहीं, बल्कि नफरत फैलाने वालों के लिए एक बड़ी चेतावनी है नमिता ने कहा कि एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल के रूप में उनका काम अच्छी आदतों और स्वास्थ्य लाभों को साझा करना है, इसे किसी गलत चश्मे से देखना ट्रोलर्स की ओछी मानसिकता को दर्शाता है नमिता ने अपनी रील में साफ किया कि समाज में अक्सर 'खामोश रहने' को एक गुण माना जाता है, लेकिन जब बात बुनियादी मानवाधिकारों और सम्मान की हो, तो बोलना ही एकमात्र रास्ता है, 'शार्क टैंक' के बाद से वे लगातार पर्सनल ट्रोलिंग का शिकार होती रही हैं लेकिन इस बार बात उनके प्रोफेशन और इंसानियत पर आ गई थी, जिसे उन्होंने 'रेड लाइन' बताया उन्होंने गर्वित भारतीयों से अनुरोध किया कि जहां भी कुछ गलत देखें, चाहे वह पितृसत्ता (Patriarchy) से जुड़ा हो या नफरत से, उसके खिलाफ आवाज़ ज़रूर उठाएं।