Hero Principal Saves Students Oklahoma Video: यह घटना दिखाती है कि एक व्यक्ति का साहस कैसे इतिहास बदल सकता है, आमतौर पर लोग गोली की आवाज सुनकर भागते हैं लेकिन किर्क मूर बंदूक की तरफ भागे, उनकी यह 'प्रतिक्रिया' (Reaction) ही बच्चों की सुरक्षा की गारंटी बनी जारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंसिपल की फुर्ती और ताकत साफ देखी जा सकती है, लोग उन्हें "द लीजेंड" कह रहे हैं पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावर बड़े नरसंहार की तैयारी के साथ आया था अगर प्रिंसिपल उसे वहीं ना रोकते, तो परिणाम बेहद भयावह हो सकते थे, पूरे अमेरिका में किर्क मूर को सबसे बड़े नागरिक बहादुरी पुरस्कार देने की मांग उठ रही है, स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक शिक्षक का यह रूप प्रेरणादायक है.