Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के नाम पर ही डिग्री कॉलेजों का निर्माण कराया जाएगा.

Written By:
Last Updated: 2026-05-27 19:03:29

Mobile Ads 1x1

Bihar News: बिहार में विक्रमशिला विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु राज्य सरकार शीघ्र ही केन्द्र को जमीन उपलब्ध करा सकती है. यह महत्वपूर्ण फैसला उच्च शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लीं. उन्होंने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के नाम पर ही डिग्री कॉलेजों का निर्माण कराया जाएगा.

गौरतलब है कि, बिहार में बनने वाले विक्रमशिला विश्वविद्यालय का निर्माण जल्द ही पूरा होगा. एक जुलाई से डिग्री कॉलेज रहित 211 प्रखंडों मे डिग्री की पढ़ाई शुरू होगी. उन्होंने यह भी कहा कि देश में चल रहे ओपन यूनिवर्सिटी का स्टडी करें, ताकि बिहार में और अधिक ओपन यूनिवर्सिटी स्थापित कर विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जा सके.

अल्प सहयोगियों का भी रहेगा नाम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन प्रखंडों में कॉलेज नहीं है वहां कॉलेज स्थापित करने के लिए जमीन दान देने वाले व्यक्ति और जिन्होनें आंशिक सहयोग भी किया है उन लोगों के नाम पर भी कॉलेज के कुछ हिस्से का नामकरण किया जायेगा. सभी डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में स्थापित होने वाले कॉलेज ऐसी जगह पर हो जहां विद्यार्थियों को कठिनाई न हो.

CM को दी गई कामकाज की विस्तृत जानकारी 

मीटिंग में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने मुख्यमंत्री को विभागीय गतिविधियों की जानकारी का ब्यौरा दिया. साथ ही संचालित योजनाओं की जानकारी, नई कार्य योजनाओं समेत दूसरे महत्वपूर्ण कामों की भी जानकारी प्रदान की. 
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत स्टेट यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक पदों की स्थिति और अन्य डिटेल, केंद्र सरकार प्रायोजित राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की जानकारी दी.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री को बिहार के विभिन्न जिलों के कॉलेजों की स्थति, डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का निर्माण, कॉलेज का स्थायी परिसर, दानदाता के नामकरण संबंधी प्रावधान, पदों की उत्पति, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के पद सृजन समेत दूसरी जानकारियां भी प्रदान की गई.  

MORE NEWS