Live TV
Search
HomeVideosबिलासपुर में ‘गुमशुदा फाइल’ के लिए शख्स ने अफसर की मेज पर खाली कर दिया बादाम का पैकेट, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल!

बिलासपुर में ‘गुमशुदा फाइल’ के लिए शख्स ने अफसर की मेज पर खाली कर दिया बादाम का पैकेट, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-19 15:35:13

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाउसिंग बोर्ड दफ्तर के अंदर एक आवेदक और अधिकारी के बीच का वीडियो तेज़ी से सुर्खियां बटोर रहा है, बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति अपनी किसी ज़मीन मकान की फाइल को लेकर लंबे समय से दफ्तर के चक्कर काट रहा था, लेकिन हर बार उसे 'फाइल नहीं मिल रही' का बहाना बनाकर टाल दिया जाता था, इस बार शख्स ने दफ्तर पहुंचकर सीधे अधिकारी की मेज पर बादाम का पैकेट खाली कर दिया और टॉन्ट करते हुए कहा— "साहब, थोड़े बादाम खाइए, शायद इसे खाकर आपको याद आ जाए कि आपने मेरी फाइल कहां रखी है" यह घटना सरकारी विभागों में व्याप्त बाबूशाही और फाइलों के गुम होने की समस्या पर एक बड़ा कटाक्ष है.

Chhattisgarh Almond Protest Housing Board: यह घटना दिखाती है कि कैसे आम आदमी सरकारी अनदेखी से तंग आकर रचनात्मक लेकिन कड़े विरोध के तरीके अपना रहा है, हाउसिंग बोर्ड (Housing Board) के चक्कर काट रहे आवेदकों को अक्सर ‘फाइल मिसिंग’ या ‘अधिकारी छुट्टी पर हैं’ जैसे बहाने सुनने पड़ते हैं, यह शख्स इसी रवैये से दुखी था बादाम को याददाश्त तेज़ करने का प्रतीक माना जाता है, अधिकारी की मेज पर बादाम रखना यह संदेश देने के लिए था कि फाइल कहीं खोई नहीं है, बल्कि जानबूझकर छिपाई या भुलाई गई है, अचानक हुए इस घटनाक्रम से दफ्तर में सन्नाटा पसर गया अधिकारी कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे क्योंकि पीड़ित का गुस्सा जायज़ था  वीडियो वायरल होने के बाद अब विभाग में हलचल मची है, यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर जनता को बुनियादी काम के लिए भी ऐसे तरीके क्यों अपनाने पड़ रहे हैं?

MORE NEWS