Live TV
Search
HomeVideosकोर्डोबा रैली में मातम, बेकाबू होकर भीड़ पर पलटी तेज़ रफ़्तार कार, 25 साल के युवक की मौत, देखें दर्दनाक हादसे का वीडियो!

कोर्डोबा रैली में मातम, बेकाबू होकर भीड़ पर पलटी तेज़ रफ़्तार कार, 25 साल के युवक की मौत, देखें दर्दनाक हादसे का वीडियो!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-20 14:33:47

अर्जेंटीना में 19 अप्रैल 2026 को रैली सुदामेरिकानो (FIA CODASUR) के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, कोर्डोबा के मिना क्लेवरो में स्थित जुलियो सीज़र - मिना क्लेवरो स्टेज पर, पैरागुआयन रेसर डिडिएर आरियास की गाड़ी एक तेज़ मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई, कार कई बार हवा में उछलते हुए सीधे उन दर्शकों पर जा गिरी जो वहां रेस देखने जमा थे, इस दर्दनाक एक्सीडेंट में 25 साल के एक युवक की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, आयोजकों ने सम्मान और सुरक्षा के चलते तुरंत पूरी रैली को रद्द करने का फैसला लिया.

Didier Arias Car Flip Rally Accident: यह हादसा रैली स्पोर्ट्स के सबसे खतरनाक पहलुओं और दर्शकों की सुरक्षा की ओर ध्यान खींचता है प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ‘जुलियो सीज़र’ स्टेज के एक ढलान वाले हिस्से में कार की रफ़्तार बहुत अधिक थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा मृतक की पहचान कोर्डोबा के ही एक युवक के रूप में हुई है, घायलों में एक 40 वर्षीय महिला है जिसका पैर फ्रैक्चर हुआ है और उनकी छोटी बेटी को भी मामूली चोटें आई हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कार अनियंत्रित होने के बाद पलक झपकते ही भीड़ की ओर मुड़ गई, जिससे लोगों को भागने का मौका नहीं मिला, ‘FIA CODASUR’ और स्थानीय अधिकारियों ने एक संकट समिति (Crisis Committee) बनाई है जो इस बात की जांच करेगी कि क्या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ था.

MORE NEWS