Live TV
Search
HomeVideosसावधान! आपके पनीर में ‘केमिकल और रिफाइंड’ का ज़हर, मेरठ में नकली पनीर की 2 फैक्ट्रियां सील, 2800 किलो खेप बरामद

सावधान! आपके पनीर में ‘केमिकल और रिफाइंड’ का ज़हर, मेरठ में नकली पनीर की 2 फैक्ट्रियां सील, 2800 किलो खेप बरामद

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: April 17, 2026 16:28:59 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली और केमिकल युक्त पनीर बनाने वाली दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है, छापेमारी के दौरान टीम को 2800 किलो से अधिक तैयार पनीर और भारी मात्रा में रिफाइंड तेल, डिटर्जेंट और घातक केमिकल्स बरामद हुए हैं जांच में सामने आया कि यहां बिना दूध के, रसायनों की मदद से पनीर तैयार किया जाता था और इसे दिल्ली-एनसीआर के बाजारों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों में सप्लाई किया जाता था, अधिकारियों ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और फैक्ट्रियों को सील कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Meerut Fake Paneer Factory Raid: यह कार्रवाई मेरठ के खरखौदा और परतापुर थाना क्षेत्रों में की गई, जहां लंबे समय से यह अवैध धंधा चल रहा था, असली दूध के बजाय सोयाबीन तेल रिफाइंड, घटिया पाउडर और पनीर को स्पंजी बनाने के लिए हानिकारक रसायनों का मिश्रण इस्तेमाल किया जा रहा था, यह नकली पनीर मात्र ₹80-100 प्रति किलो की लागत में तैयार होता था और बाज़ार में ₹300-400 प्रति किलो के भाव पर असली बताकर बेचा जाता था डॉक्टरों के अनुसार, इस तरह का केमिकल युक्त पनीर खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट का कैंसर और अंगों के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है खाद्य विभाग अब उन वितरकों (Distributors) की तलाश कर रहा है जो दिल्ली और नोएडा के बाजारों में इसे सप्लाई करते थे.

MORE NEWS