Live TV
Search
HomeVideosरूबी अस्पताल में शर्मनाक ‘कैमरा कांड’, लेडीज़ टॉयलेट में मां-बेटी का वीडियो बना रहा था कर्मचारी, अस्पताल ने मामला दबाने की कोशिश!

रूबी अस्पताल में शर्मनाक ‘कैमरा कांड’, लेडीज़ टॉयलेट में मां-बेटी का वीडियो बना रहा था कर्मचारी, अस्पताल ने मामला दबाने की कोशिश!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-20 16:04:04

कोलकाता के प्रसिद्ध रूबी जनरल अस्पताल में एक बेहद घिनौनी घटना घटी है, उत्तर 24 परगना के मध्यग्राम की एक लड़की और उसकी मां अस्पताल में इलाज के सिलसिले में आई थीं, जब वे लेडीज़ टॉयलेट का उपयोग कर रही थीं, तभी उन्होंने देखा कि एक कर्मचारी जिसकी पहचान संजय जाना के रूप में हुई है, मोबाइल से चुपके से वीडियो बना रहा था युवती ने तुरंत शोर मचाया और आरोपी को पकड़ लिया, चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की हालांकि, युवती की दृढ़ता के कारण आनंदपुर थाना पुलिस ने हस्तक्षेप किया और आरोपी को हिरासत में लिया है.

Ruby General Hospital Kolkata Camera Scandal: यह घटना दिखाती है कि कैसे संस्थानों के अंदर के कर्मचारी ही वहां आने वाले लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं, पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर अस्पताल के अधिकारियों ने सहयोग करने के बजाय उन्हें चुप रहने की सलाह दी, यह कृत्य अपराधियों को बढ़ावा देने जैसा है आनंदपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और प्राइवेसी के उल्लंघन की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता चल सके कि क्या उसने पहले भी ऐसी हरकतें की हैं, इस घटना के बाद रूबी अस्पताल के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर रक्षक ही इस तरह की हरकतें करेंगे, तो महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं रह पाएंगी अभी तक अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले पर कोई स्पष्ट सार्वजनिक माफी या दोषी कर्मचारी के खिलाफ स्थायी बर्खास्तगी की पुष्टि नहीं की है, जिससे लोगों में और भी गुस्सा है.

MORE NEWS