Live TV
Search
Home > एस्ट्रो > Vaishakh Amavasya 2026 Horoscope: वैशाख अमावस्या पर इन 5 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें! सेहत, पैसा और रिश्तों पर मंडरा रहा खतरा

Vaishakh Amavasya 2026 Horoscope: वैशाख अमावस्या पर इन 5 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें! सेहत, पैसा और रिश्तों पर मंडरा रहा खतरा

Vaishakh Amavasya 2026 Horoscope: साल 2026 में 17 अप्रैल दिन शुक्रवार को  वैशाख अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा,अमावस्या  के समय नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं,जिनका प्रभाव राशियों पर भी पड़ता है,आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें सर्तक रहने की जरुरत है.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: April 16, 2026 11:51:59 IST

Mobile Ads 1x1

Vaishakh Amavasya 2026 Horoscope: वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल को पड़ रही है. हिंदू मान्यता के अनुसार यह दिन पितरों के तर्पण, स्नान और दान-पुण्य के लिए बेहद खास माना जाता है. ऐसा भी कहा जाता है कि अमावस्या के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव थोड़ा ज्यादा रहता है, इसलिए इस दिन सतर्क रहना जरूरी होता है. इस बार की वैशाख अमावस्या कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रही है. खासकर 5 राशियों के जातकों को धन, सेहत और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

मिथुन

इस दिन मिथुन राशि के लोगों के जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे मानसिक अस्थिरता या तनाव बढ़ सकता है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए गुस्से पर काबू रखना बेहद जरूरी होगा. किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है. बिना सोचे-समझे फैसले लेने से बचें और शांत रहकर परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें.

कन्या

कन्या राशि वालों को इस दिन आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी. कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं का फायदा उठाकर पैसे मांग सकता है, इसलिए उधार देने से बचें. कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे हल्के में लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है. दांपत्य जीवन में भी कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें और पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन संयम और समझदारी से काम लेना होगा. गलत जानकारी या अफवाहों के कारण आप भ्रमित हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है. परिवार में मतभेद बढ़ने की संभावना है, इसलिए किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा. घर के मामलों में बाहरी लोगों को शामिल करना स्थिति को और बिगाड़ सकता है. कार्यस्थल पर भी कुछ बदलाव संभव हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है.

धनु

धनु राशि के लोगों को इस दिन अपनी सोच-समझ का सही इस्तेमाल करना होगा. दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेना नुकसान पहुंचा सकता है. खासकर निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. अविवाहित लोगों पर शादी को लेकर दबाव महसूस हो सकता है. वहीं, नौकरी या व्यवसाय में काम का दबाव बढ़ने से लक्ष्य हासिल करने में मुश्किलें आ सकती हैं.

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए सलाह है कि इस दिन दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें. अपने काम पर ध्यान देना ही बेहतर रहेगा, वरना बेवजह की परेशानियां खड़ी हो सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. जल्दबाजी या गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. जरूरी कामों को टालने की आदत से बचें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, क्योंकि मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS