Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल! 1.48 लाख के पार पहुंचा भाव, खरीदने से पहले जानें आज का रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल! 1.48 लाख के पार पहुंचा भाव, खरीदने से पहले जानें आज का रेट

Gold Price Today 17 October 2026: आज सोना खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जानें. यहां दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतें देखें.

Written By:
Last Updated: October 17, 2026 10:11:00 IST

Mobile Ads 1x1

Gold Price Today 17 October 2026: आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले अपने शहर में सोने का ताजा भाव जरूर जान लें. सोने की कीमतों में रोजाना बदलाव देखने को मिलता है, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ता है. शादी-ब्याह के सीजन में सोने की मांग भी बढ़ जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं आज दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव कितना है.

आज सोने की कीमत में आई तेजी

सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.35 फीसदी यानी 511 रुपये बढ़कर 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इससे पिछले कारोबारी दिन सोना 1,47,489 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. बुलियंस के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,270 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव बढ़कर 4,186.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

आपके शहर में सोने की कीमतें 

शहर 24 कैरेट सोना (100 ग्राम)  22 कैरेट सोना (100 ग्राम)  18 कैरेट सोना (100 ग्राम) 
दिल्ली ₹1,47,590    ₹1,35,300 ₹1,10,730 
मुंबई ₹1,47,440 ₹1,35,150 ₹1,11,150 
कोलकाता ₹1,47,440 ₹1,35,150 ₹1,11,150 
चेन्नई ₹1,47,440 ₹1,35,150 ₹1,11,150 
पटना ₹1,47,490 ₹1,35,200    ₹1,10,630 
लखनऊ ₹1,47,590 ₹1,35,300   ₹1,10,730
मेरठ ₹1,47,590 ₹1,35,300   ₹1,10,730
अयोध्या ₹1,47,590 ₹1,35,300   ₹1,10,730
कानपुर ₹1,47,590 ₹1,35,300   ₹1,10,730

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सभी करों सहित 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. हालांकि, पूरे सप्ताह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. इस दौरान सोना करीब 4,500 रुपये यानी लगभग 3 फीसदी सस्ता हुआ. मजबूत होते रुपये के कारण भी सोने की कीमतों में तेजी आने की गुंजाइश सीमित रही.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े सोने के दाम

विदेशी बाजार में भी सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 0.30 फीसदी बढ़कर 4,183.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. सोने की कीमतों में होने वाले इन बदलावों का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है. ऐसे में सोना खरीदने वाले ग्राहकों को खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लेने चाहिए.

MORE NEWS