Live TV
Search
Home > क्रिकेट > DC vs RR Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी का तूफान या दिल्ली की वापसी? जानें जयपुर के रण में कब होगा टॉस और कहां देखें लाइव मुकाबला

DC vs RR Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी का तूफान या दिल्ली की वापसी? जानें जयपुर के रण में कब होगा टॉस और कहां देखें लाइव मुकाबला

DC vs RR Live Streaming: क्या टॉप पर पहुंच पाएगी राजस्थान रॉयल्स? वैभव सूर्यवंशी के तूफान और दिल्ली की चुनौती के बीच यहां जानें लाइव मैच, समय और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 17:30:21 IST

Mobile Ads 1x1

DC vs RR Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स (RR) आज सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में भिड़ने वाली है. राजस्थान की टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में है. पिछले मैच में अजेय पंजाब किंग्स को धूल चटाने के बाद उनके हौसले बुलंद हैं. अगर आज टीम जीत दर्ज करती है, तो वह 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पंजाब (13 अंक) को पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हो जाएगी. When and Where watch Delhi Capitals and Rajasthan Royals match

विवादों के बीच घिरे कप्तान रियान पराग

मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स एक नई मुश्किल में फंसी नजर आ रही है. कप्तान रियान पराग पर बीसीसीआई ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. मामला चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में उनके ‘वेपिंग’ करते हुए कैमरे में कैद होने का है.

इस विवाद पर टीम के हेड कोच कुमार संगाकारा ने कहा, ‘निश्चित तौर पर किसी भी तरह का विवाद टीम की छवि पर सकारात्मक असर नहीं डालता. बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों ने इस मसले को सुलझा लिया है. हम हमेशा एक सकारात्मक और स्वस्थ टीम कल्चर बनाए रखने की कोशिश करते हैं और खिलाड़ियों को लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाने की सलाह देते हैं.’

मैदान पर ‘युवा शक्ति’ का जलवा

राजस्थान की असली ताकत उनके ओपनर वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं. 15 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाने वाले वैभव 9 मैचों में 238.09 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बना चुके हैं. यशस्वी जायसवाल और वैभव की जोड़ी ने अब तक टीम को विस्फोटक शुरुआत दी है, जिससे कप्तान पराग की खराब फॉर्म टीम को ज्यादा नहीं खली है. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर 14 विकेटों के साथ कहर बरपा रहे हैं. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति काफी खराब है. टीम लगातार तीन मैच हारकर 7वें पायदान पर है. पिछले मैच में तो आरसीबी के खिलाफ दिल्ली की पूरी टीम महज 75 रनों पर ही सिमट गई थी.

कब होगा मैच?

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच आज यानी शुक्रवार, 1 मई को खेला जाएगा.

कहाँ खेला जाएगा?

यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा.

समय क्या है?

मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा.

टीवी पर कहाँ देखें?

भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.

लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ होगी?

आप जियो-हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर 

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन

MORE NEWS