Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs SL: गौतम गंभीर बनाएंगे शर्मनाक रिकॉर्ड? 11 सालों से नहीं हुआ ऐसा, लेकिन अब सता रहा डर..

IND vs SL: गौतम गंभीर बनाएंगे शर्मनाक रिकॉर्ड? 11 सालों से नहीं हुआ ऐसा, लेकिन अब सता रहा डर..

India vs Sri Lanka Head to Head: भारत पिछले 11 सालों से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में हारी नहीं है. पिछली बार टीम इंडिया को इस टीम ने 2015 में हराया था. तब से अब तक 10 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन भारत एक भी मैच नहीं हारा है. टीम इंडिया ने 8 मैच जीते हैं, जबकि 2 ड्रॉ रहे हैं. श्रीलंका एक भी मैच नहीं हारा है.

Written By:
Published: August 14, 2026 14:46:20 IST
Last Updated: August 14, 2026 14:46:20 IST

Mobile Ads 1x1

India vs Sri Lanka Head to Head: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 15 अगस्त से शुरू हो रही है. पहला मैच 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. 7 से 9 अगस्त तक तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने जीता.

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का इतिहास काफी लंबा है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 1982 में खेला गया था और तब से अब तक करीब 46 मैच खेले जा चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम 46 टेस्ट मैचों में से सिर्फ 7 हारी है, 22 मैच जीते हैं और 17 ड्रॉ रहे हैं.

टीम इंडिया 11 साल से हारी 

भारत पिछले 11 सालों से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में हारी नहीं है. पिछली बार टीम इंडिया को इस टीम ने 2015 में हराया था. तब से अब तक 10 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन भारत एक भी मैच नहीं हारा है. टीम इंडिया ने 8 मैच जीते हैं, जबकि 2 ड्रॉ रहे हैं. श्रीलंका एक भी मैच नहीं हारा है.

गाले में रिकॉर्ड अच्छा नहीं

हालांकि, टीम इंडिया के लिए चिंता की बात यह भी है कि पिछला टेस्ट मैच गाले में खेला गया था. उस मैच में मौजूदा भारतीय टीम का सिर्फ एक खिलाड़ी लोकेश राहुल मौजूद था. राहुल ने उस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 4 रन बनाए थे. पहली पारी में विराट कोहली और शिखर धवन ने शतक बनाए थे.

इस हार के बाद टीम इंडिया ने 2017 में गाले में एक और मैच खेला, जहां उसने आसानी से मैच जीत लिया. टीम इंडिया ने श्रीलंका पर 304 रन की बड़ी जीत दर्ज की. गाले में भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल पांच टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है. मेज़बान टीम ने पांच में से तीन मैच जीते हैं, जबकि भारत सिर्फ़ दो मैच जीत पाया है. मज़ेदार बात यह है कि इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच कोई भी मैच ड्रॉ नहीं हुआ है. इसलिए, 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले मैच में नतीजा आने की उम्मीद की जा सकती है. भारतीय फ़ैन टीम इंडिया की जीत की उम्मीद कर रहे होंगे.

MORE NEWS