Live TV
Search
Home > क्रिकेट > CSK vs KKR: MS धोनी की इंजरी हुई ठीक… क्या कोलकाता के खिलाफ करेंगे कमबैक? आया बड़ा अपडेट

CSK vs KKR: MS धोनी की इंजरी हुई ठीक… क्या कोलकाता के खिलाफ करेंगे कमबैक? आया बड़ा अपडेट

MS Dhoni Health Update: CSK फैंस बेसब्री से एमएस धोनी की मैदान पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि एमएस धोनी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 14, 2026 10:21:48 IST

Mobile Ads 1x1

MS Dhoni Health Update: IPL 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा. यह मुकाबला 14 अप्रैल (मंगलवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की थी. हालांकि इस जीत के बाद भी CSK फैंस को एमएस धोनी की गैरमौजूदगी खल रही थी. एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2026 के पहले ही दिन चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह मैदान से दूर चल रहे हैं. 44 साल के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी पिंडली की चोट से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से 2 हफ्तों के लिए मैदा से दूर हो गए थे. इससे चेन्नई सुपर किंग्स को लीडरशिप और फिनिशिंग में कमजोरी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते शुरुआती 3 मैचों में करारी हार मिली. हालांकि अब CSK फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है. एमएस धोनी एक बार फिर मैदान पर छक्के लगाने के लिए तैयार हैं.

कोलकाता के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी?

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ मैच खेलेगी. इस मुकाबले में एमएस धोनी की वापसी की संभावना जताई जा रही है. एमएस धोनी को चेपॉक के मैदान पर नेट प्रैक्टिस करते भी देखा गया था. हालांकि रिपोर्ट्स की मानें, तो एमएस धोनी इस मैच में मैदान पर नहीं उतरेंगे. धोनी अभी रिहैब से गुजर रहे हैं. उनकी मेडिकल टीम कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती है. ऐसे में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे. उम्मीद है कि इस मुकाबले के दौरान एमएस धोनी डगआउट में दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएस धोनी 19 अप्रैल को येलो जर्सी में मैदान पर वापसी कर सकते हैं. 19 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा.

चेन्नई बनाम कोलकाता की जंग

चेन्नई सुपर किंग्स 14 अप्रैल को अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए चेपॉक के मैदान पर उतरेगी. चेन्नई ने अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 4 मैच खेले हैं, जिनमें 1 जीत और 3 हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन एक भी मैच नहीं जीत पाई है. ऐसे में कोलकाता की नजरें अपनी जीत हासिल करने पर होगी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिनमें 3 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं, एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है.

MORE NEWS