Live TV
Search
Home > क्राइम > Dehradun women case: बेटी को कॉलेज बस तक छोड़कर लौट रही थी महिला, रास्ते में कार सवारों ने घेरा, फिर जो हुआ…

Dehradun women case: बेटी को कॉलेज बस तक छोड़कर लौट रही थी महिला, रास्ते में कार सवारों ने घेरा, फिर जो हुआ…

Dehradun women case: देहरादून के नालापानी चौक पर बेटी को कॉलेज बस तक छोड़कर लौट रही 45 वर्षीय महिला को कथित तौर पर कार में खींचने की कोशिश की गई. महिला के शोर मचाने पर तीन महिला सफाईकर्मी झाड़ू लेकर मौके पर पहुंचीं और आरोपियों का विरोध किया. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है.

Written By:
Last Updated: September 25, 2026 23:06:42 IST

Mobile Ads 1x1

Dehradun women case: देहरादून के नालापानी चौक पर बुधवार सुबह एक महिला को कथित तौर पर कार में खींचने की कोशिश का मामला सामने आया है. महिला अपनी बेटी को कॉलेज बस तक छोड़कर स्कूटर से घर लौट रही थी. इसी दौरान एक काले रंग की कार उसके पास आकर रुकी और उसमें सवार युवकों ने महिला को पकड़कर गाड़ी के अंदर खींचने की कोशिश की. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े. इसी बीच सड़क की सफाई कर रहीं तीन महिला सफाईकर्मी भी वहां पहुंच गईं और उन्होंने झाड़ू से युवकों का विरोध किया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

बेटी को बस में बैठाकर लौट रही थी महिला

पुलिस के मुताबिक, करीब 45 वर्षीय महिला सुबह अपनी बेटी को कॉलेज की बस तक छोड़ने गई थी. बेटी के बस में बैठने के बाद वह स्कूटर से वापस घर लौट रही थी. सहस्त्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक के पास पहुंचने पर एक काले रंग की कार उसकी स्कूटर के पास आकर रुकी. आरोप है कि कार में मौजूद तीन से चार युवकों ने महिला को पकड़ लिया और उसे जबरन कार के अंदर खींचने का प्रयास किया. महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया.

आवाज सुनकर दौड़ीं तीन महिला सफाईकर्मी

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर आने लगे. उसी समय सड़क की सफाई कर रहीं तीन महिला सफाईकर्मियों ने भी शोर सुना और हाथ में मौजूद झाड़ू लेकर मौके पर पहुंच गईं. पुलिस के अनुसार, सफाईकर्मियों ने युवकों का विरोध किया और झाड़ू से उनकी पिटाई शुरू कर दी. अचानक हुए इस विरोध और आसपास लोगों के जुटने से आरोपी घबरा गए. इसके बाद वे महिला को छोड़कर कार से फरार हो गए.

CCTV से आरोपियों की तलाश

घटना के बाद महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब नालापानी चौक और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फिलहाल किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस कार और उसमें सवार युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महिला को कार में खींचने की कोशिश के पीछे आरोपियों का मकसद क्या था.

MORE NEWS