Balod Rape Case: अब घर और अपने मां बाप भी लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं बचे हैं, जहां इंसान सबसे ज्यादा खुद को सुरक्षित महसूस करता है. हाल ही में छत्तीसगढ़ के बालोद में ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना हुई है.
यहां रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक बाप ने अपनी ही मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
क्या है पूरा मामला?
बालोद में एक 37 साल के व्यक्ति ने अपनी ही 12 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया. जब आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय बच्ची की मां घर पर नहीं थी. जब उसकी पत्नी घर पहुंची, तो बेटी ने रोते-रोते अपनी मां को पूरी घटना बताई. इसके बाद उसकी मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत पाकर मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया
है.
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गुंडरदेही इलाके का है. पीड़िता अपनी मां के साथ गुंडरदेही थाने पहुंची थी. उसने पुलिस के सामने आपबीती सुनाई. इसके बाद मां की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया. शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
एसपी ने दी जानकारी
इस मामले की जानकारी देते हुए बालोद एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि थाना गुंडरदेही में प्रार्थिया ने आपबीती सुनाते हुए केस दर्ज कर लिया है. शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया गया है.