Live TV
Search
Home > क्राइम > Jharkhand News: ममेरी बहन से ‘अवैध संबंध’, फिर घर में कर दिया बड़ा कांड, अब रेल पटरी से मिला युवक का शव

Jharkhand News: ममेरी बहन से ‘अवैध संबंध’, फिर घर में कर दिया बड़ा कांड, अब रेल पटरी से मिला युवक का शव

Jharkhand Crime News: झारखंड के पलामू में एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की हत्या कर दी, इसके बाद उसने भी सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि लड़की अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-04-14 07:17:22

Mobile Ads 1x1

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार को 23 साल के युवक ने अपनी नाबालिग ममेरी बहन की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और फिर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. पुलिस ने आशंका जताई कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और किसी बात पर दोनों के बीच झगड़े के बाद यह घटना हुई.

बताया जा रहा है कि लड़की अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी. रविवार की रात किसी बात को लेकर उसका अपने ममेरे भाई बिट्टू से विवाद हो गया. इसके बाद आक्रोशित बिट्टू ने घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. 

आत्महत्या की बात कहकर घर से निकला था युवक

वहीं ममेरी बहन की हत्या करने के बाद बिट्टू मौके परिजनों को आत्महत्या की बात कहकर घर से निकल गया. अब सोमवार को बिट्टू का शव सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला.

पुलिस ने बताया कि युवक का शव बखारी में रेल पटरी से बरामद किया गया, जबकि 16 साल की लड़की का शव उसके मामा के घर से मिला. पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक का अपनी ममेरी बहन के साथ अवैध संबंध था और किसी मुद्दे पर हुए झगड़े के बाद उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी.

घर से करीब दो किलोमीटर दूर ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

लड़की की हत्या के बाद युवक ने अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

हत्या में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने किया जब्त

सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग और विवाद के सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन कर रही है. 

MORE NEWS