Live TV
Search
Home > क्राइम > पुरी होटल कांड में बड़ा ट्विस्ट! पर्यटकों का शटर बंद कर पीटने का दावा, पर CCTV फुटेज से खुला बड़ा राज़; आखिर क्या है पूरा मामला

पुरी होटल कांड में बड़ा ट्विस्ट! पर्यटकों का शटर बंद कर पीटने का दावा, पर CCTV फुटेज से खुला बड़ा राज़; आखिर क्या है पूरा मामला

Puri Hotel dispute: पुरी के एक होटल में खाने और बिल को लेकर पर्यटकों और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. इस घटना में गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल हुए. पर्यटकों ने शटर गिराकर पीटने का गंभीर आरोप लगाया है, लेकिन जब पुलिस ने होटल का CCTV फुटेज खंगाला, तो पूरी कहानी में एक ऐसा मोड़ आया जिसने सभी को चौंका दिया...

Written By:
Last Updated: September 25, 2026 14:51:06 IST

Mobile Ads 1x1

ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुरी में खाने की गुणवत्ता और बिल को लेकर हुआ मामूली विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. मैसूरु से आए पर्यटकों और एक स्थानीय होटल के कर्मचारियों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में एक गर्भवती महिला सहित कई लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद ‘सी बीच’ पुलिस स्टेशन ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर दो अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के मैसूरु से 13 पर्यटकों का एक दल पुरी घूमने आया हुआ था. समुद्र तट पर समय बिताने के बाद सभी पर्यटक रात में एक होटल में खाना खाने पहुंचे. खाना खाते समय एक प्लेट में बाल निकलने पर पर्यटकों ने नाराजगी जताई और स्टाफ से खाना बदलने का अनुरोध किया. आरोप है कि खाना बदलने और अतिरिक्त चार्ज को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से हाथ-पाई होने लगी.

गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल

पर्यटकों का आरोप है कि बहस बढ़ने पर होटल कर्मचारियों ने शटर गिरा दिया और पूरे ग्रुप को अंदर बंद करके लाठी-डंडों से पीटा. इस हमले में पर्यटक भारत चंद्र और उनकी 7 महीने की गर्भवती पत्नी सुष्मिता आर. (23) को गंभीर चोटें आईं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

CCTV फुटेज से आया नया मोड़

मामले की जांच कर रही पुलिस को होटल के CCTV फुटेज मिले हैं. शुरुआती जांच के मुताबिक, फुटेज में पहले पर्यटकों की तरफ से होटल स्टाफ पर हमला करते हुए देखा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि फुटेज के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि हिंसा की शुरुआत किसने की थी.

‘भाषा की वजह से बढ़ा विवाद’

पुरी के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रतीक सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में ‘लैंग्वेज बैरियर’ (भाषा की समस्या) भी विवाद की एक बड़ी वजह सामने आई है. कन्नड़ और उड़िया भाषा के कारण दोनों पक्ष एक-दूसरे की बात सही से समझ नहीं पाए और गलतफहमी बढ़ती चली गई.

एसपी प्रतीक सिंह ने कहा, ‘पर्यटकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज कर लिए गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों, CCTV फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और इलाके में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की बात कह रही है.

Tags:

MORE NEWS