Live TV
Search
Home > मनोरंजन > RPF जवान को दी गाली, ब्लेड से किया हमला’; फिर ‘जानबूझकर’ खुद को कर लिया घायल, ‘कसौटी जिंदगी की’ एक्ट्रेस ने ट्रेन में मचाया हंगामा

RPF जवान को दी गाली, ब्लेड से किया हमला’; फिर ‘जानबूझकर’ खुद को कर लिया घायल, ‘कसौटी जिंदगी की’ एक्ट्रेस ने ट्रेन में मचाया हंगामा

पुलिस का कहना है कि टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने ट्रेन की खिड़की तोड़ने से पहले जानबूझकर खुद को घायल कर लिया था.

Written By:
Last Updated: August 16, 2026 16:56:40 IST

Mobile Ads 1x1

Antara Banerjee: सूरत जाने वाली ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पॉपुलर टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ की एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी पर रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल पर चाकू से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

पुलिस का कहना है कि ट्रेन की खिड़की तोड़ने से पहले अंतरा ने जानबूझकर खुद को घायल कर लिया था. बता दें कि यह घटना तब की है जब अंतरा बनर्जी अरावली एक्सप्रेस ट्रेन से सूरत जा रही थीं. 

टिकट कलक्टर से हुई कहासुनी 

पुलिस के अनुसार, यह घटना 12 अगस्त को अरावली एक्सप्रेस में घटी. अपनी शिकायत में, आरपीएफ के सहायक सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा ने बताया कि बनर्जी के गलत सीट पर बैठने पर टिकट कलेक्टर और उनके बीच कहासुनी हुई. टिकट कलेक्टर ने इस मामले में सहायता के लिए मिश्रा को बुलाया, लेकिन बनर्जी टस से मस नहीं हुईं.

जीआरपी के एक अधिकारी का कहना है कि “बनर्जी आरक्षित सीट पर बैठी थीं और उन्होंने वैध टिकट धारक के लिए सीट खाली करने से इनकार कर दिया था. जब मिश्रा उनकी मदद करने के लिए सीट खाली कराने गए, तो उन्होंने सहयोग करने के बजाय आरपीएफ टीम को गाली देना शुरू कर दिया. इसके बाद उसने तुरंत अपने बैग से एक ब्लेड निकाला और जानबूझकर अपने हाथ को घायल कर लिया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. जब मिश्रा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो वह उस पर झपटी और उसकी गर्दन पर वार करने का प्रयास किया. मिश्रा ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन ब्लेड से उसे दो गहरे घाव लगे. बनर्जी ने उसकी वर्दी छीन ली और उसका चश्मा फेंक दिया. हाथापाई में उसने उसका फोन भी तोड़ दिया.”

कोच के दरवाजे को भी किया क्षतिग्रस्त  

GRP के अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा, अभिनेत्री ने कोच के दरवाजे के शीशे पर भी लात मारी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद गंभीर खतरे को भांपते हुए, आरपीएफ टीम ने खतरे को रोकने के लिए अंदर के दरवाजों को सुरक्षित कर दिया. एक्ट्रेस को हिरासत में ले लिया गया और दहानू स्टेशन पर उतार दिया गया. बाद में उसके खिलाफ बोरीवली जीआरपी में मामला दर्ज किया गया. अंतरा बनर्जी को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत नोटिस मिलने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

MORE NEWS