Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Bigg Boss 20: आखिर 20 साल कहां थे काजी तौकीर? खुद किया सिंगर ने बड़ा खुलासा; एकता कपूर का ऑफर…

Bigg Boss 20: आखिर 20 साल कहां थे काजी तौकीर? खुद किया सिंगर ने बड़ा खुलासा; एकता कपूर का ऑफर…

Qazi Touqeer Ekta Kapoor TV Offer: 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने खुलासा किया कि 20 साल की उम्र में उन्हें एकता कपूर से रॉकस्टार का रोल मिला था, लेकिन किरदार न समझने पर उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया.

Written By:
Last Updated: October 16, 2026 14:12:29 IST

Mobile Ads 1x1

Qazi Touqeer Ekta Kapoor TV Offer: ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे काजी तौकीर इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. शो में वह अपनी बातों और अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. इस बीच काजी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतने के बाद उन्हें एकता कपूर की तरफ से ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. अब सालों बाद काजी ने इसके पीछे की वजह बताई है.

एकता कपूर के ऑफर पर क्या बोले काजी तौकीर?

बिग बॉस के घर में साथी कंटेस्टेंट आम्रपाली दुबे के साथ बातचीत के दौरान काजी तौकीर ने अपने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि साल 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी. इसी दौरान एकता कपूर उनके पास एक प्रोजेक्ट लेकर आई थीं. काजी के मुताबिक, उस समय उनकी उम्र करीब 20 साल थी. उन्हें एक रॉकस्टार का किरदार निभाने का ऑफर मिला था, लेकिन वह उस किरदार को ठीक से समझ नहीं पा रहे थे. उन्होंने कहा कि वह उस उम्र में इतने अनुभवी नहीं थे कि किरदार की बारीकियों को आसानी से समझ सकें.

क्यों नहीं स्वीकार किया एकता कपूर का ऑफर?

काजी ने बताया कि एकता कपूर से मुलाकात के दौरान उनका ध्यान उनकी अंगूठियों पर चला गया था, जिसकी वजह से वह कहानी पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाए. उन्हें यह भी समझ नहीं आ रहा था कि एकता कपूर को सीधे कैसे मना करें. उन्होंने अनुपमा नाम की एक महिला के जरिए अपना जवाब पहुंचाया. काजी ने बताया कि वह पहले ही एक फिल्म के लिए हामी भर चुके थे और उसका कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर चुके थे. इसलिए उन्होंने एकता कपूर के प्रोजेक्ट के बजाय अपनी पहले की प्रतिबद्धता निभाने का फैसला किया.

अखबारों की खबरों से दुखी हो गए थे काजी

काजी के मुताबिक, अगले दिन अखबारों में खबरें छपीं कि उन्होंने एकता कपूर का ऑफर ठुकरा दिया, क्योंकि उनके पास इससे बड़ा काम था. इन खबरों से उन्हें काफी दुख हुआ और उन्हें लगा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप को लेकर ये क्या बोल गईं अनुष्का यादव? बेटी को लेकर भी कह डाली ये बात; सालों बाद तोड़ी चुप्पी

अरिजीत सिंह को हराकर जीता था ‘फेम गुरुकुल’

काजी तौकीर ने साल 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ का खिताब जीता था. इस शो में अरिजीत सिंह भी प्रतियोगी थे. जीत के बाद काजी घर-घर में पहचाने जाने लगे. बाद में वह फिल्म ‘फैंटम’ के गाने ‘अफगान जलेबी’ में भी नजर आए. अब बिग बॉस में अपने पुराने अनुभव साझा करने के बाद काजी एक बार फिर चर्चा में हैं.

ये भी पढ़ें:  Koffee with Karan Secret: नाम ‘कॉफी विद करण’, लेकिन कप में कॉफी नहीं! आखिर क्या पीते हैं करण जौहर? खुला बड़ा राज

MORE NEWS